
'इकट्ठे बने रहेंगे तो सब आगे बढ़ेंगे', लालू परिवार की कलह पर बोले मनोहर लाल खट्टर
AajTak
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को छह साल के लिए आरजेडी पार्टी से निष्कासित करने पर राजनीतिक बहसें तेज हो गई हैं. इस मामले पर हरियाणा के बीजेपी के दिग्गज नेता मनोहर लाल खट्टर ने टिप्पणी की है. खट्टर ने राजनीति और खेल भावना के बीच अंतर बताते हुए कहा कि राजनीति को खेल भावना से खेलना चाहिए ताकि विरोध स्वस्थ और उत्पादक बने.
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव द्वारा अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को आरजेडी से 6 साल के लिए निष्कासित किए जाने पर बीजेपी के दिग्गज नेता और मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रतिक्रिया दी है.
मनोहर लाल खट्टर ने कहा, 'देखिये एक होती है खेल भावना एक होती है राजनीति की तुच्छ भावना है. वो राजनीतिक तुच्छ भावना से सब कर रहे हैं. हमने तो ये कहा है कि राजनीति को भी खेल की भावना से खेला जाए तो इस प्रकार की घटनाएं पसंद नहीं आएंगे. मालूम नहीं उनके मन में ऐसा क्यों विचार है? इकट्ठे बने रहेंगे, खेल भावना से खेल खेलते रहेंगे तो वो भी आगे बढ़ेंगे. समाज भी, देश भी प्रदेश में सब आगे बढ़ेंगे'.
क्या है पूरा मामला?
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को आरजेडी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. लालू ने कहा कि तेजप्रताप का व्यवहार पारिवारिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है. तेज प्रताप द्वारा सोशल मीडिया पर एक महिला के साथ अपने संबंध के बारे में किए गए पोस्ट के बाद यह कार्रवाई की गई. इस फैसले पर बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है.
यह भी पढ़ें: Tej Pratap Yadav News: तेज प्रताप की नई फोटो आई सामने, 2 दिन पहले ही मालदीव से लौटे, लालू यादव के साथ शादी समारोह में हुए थे शामिल
तेजस्वी यादव ने क्या कहा?

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










