
'इंस्टाग्राम पर हॉट, फिल्मों में सिम्पल' जाह्नवी बोलीं- ऐसी इमेज बनने से होता है नुकसान
AajTak
जाह्नवी कपूर ने बताया कि सोशल मीडिया के दौर में परसेप्शन के खेल से कितना नुकसान होता है. उन्हें लगता था कि फिल्मों में वो जिस भी तरह का काम करें, लेकिन सोशल मीडिया पर अपनी रियल लाइफ जैसी दिखते रहना कुछ दिक्कत नहीं करेगा. मगर अब उनकी सोच बदल गई है.
बॉलीवुड में नई एक्ट्रेसेज की खेप में जाह्नवी कपूर को काफी टैलेंटेड माना जाता है. 'गुड लक जेरी', 'मिली' और 'बवाल' में उनके काम को क्रिटिक्स और जनता दोनों ने काफी सराहा था. अपनी एक्टिंग परफॉरमेंस के अलावा जाह्नवी ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेजेंस से भी लोगों को खूब इम्प्रेस किया है.
अपनी पहली फिल्म धड़क से लेकर पिछली रिलीज 'बवाल' तक जाह्नवी ने छोटे शहर या कसबे से आने वाली सीधी-सादी लड़की का रोल काफी निभाया है. जबकि इंस्टाग्राम पर वो अपनी रियल लाइफ में खूब ग्लैमरस अवतार में नजर आती हैं.
अब जाह्नवी को लगता है कि उनकी सोशल मीडिया इमेज और ऑनस्क्रीन किरदारों में इस कंट्रास्ट का असर, उनके कम पर गलत तरीके से पड़ता है. एक नए इंटरव्यू में जाह्नवी ने कहा है कि उन्हें ये पता ही नहीं था कि एक एक्टर के बारे में परसेप्शन बनाने के लिए 'सोशल मीडिया कितना खतरनाक हथियार है'.
अब सोशल मीडिया इमेज को लेकर कॉन्शस हो रही हैं जाह्नवी फिल्म कम्पेनियन से बातचीत में जाह्नवी ने सोशल मीडिया और एक एक्टर के काम प् रुसके असर के बारे में डिटेल में बात की. उन्होंने बताया कि उनकी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में रिसर्च करने वाली एक नामी कंपनी के लोगों का कहना था कि जाह्नवी की ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन इमेज का एकदम अलग होना, कन्फ्यूज करने वाला है. उन्होंने बताया, 'उन्होंने कहा कि जाह्नवी उस फिल्म में बहुत अच्छी है, जितना हमने सोचा था उससे भी अच्छी है. लेकिन सोशल मीडिया पर वो इतनी अलग है, इतने हॉट-हॉट पिक्चर्स डालती है तो यहां ऐसे देखने में कन्फ्यूज फील हो रहा है.'
जाह्नवी ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर इस तरह तस्वीरें या वीडियो शेयर करना 'हंसी-खेल' लगता था और उन्हें नहीं लगता था कि इससे उनके काम पर कोई असर पड़ रहा है. उन्होंने कहा,' मुझे लगा मैं शूट से वीडियो शेयर कर सकती हूं और इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा कि मैं छोटे शहर से आने वाली गुंजन सक्सेना या मिली का किरदार निभा रही हूं.'
काम के आड़े आती है सोशल मीडिया इमेज अब जाह्नवी इन चीजों का ख्याल रखती हैं. इसके पीछे की वजह बताते हुए जाह्नवी ने कहा, 'मुझे नहीं लगता मैं कि मैं ये सब चीजें कैलकुलेट कर सकती हूं, तो मैंने इन बातों को सीरियसली लेना तो नहीं, लेकिन इनका ध्यान रखना शुरू कर दिया है. क्योंकि अगर कुछ भी मेरे प्राइमरी काम के आड़े आ रहा है, तो फिर इसका कोई फायदा नहीं है.'

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











