
इंस्टाग्राम पर युवाओं को रेडिक्लाइज करती थी... झारखंड की शमा परवीन कैसे बनी अलकायदा के टेरर मॉड्यूल की लेडी बॉस!
AajTak
गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष सांघवी ने कहा कि आतंकी शमा परवीन को भारत में AQIS (Al-Qaeda in the Indian subcontinent) की मुख्य कर्ता-धर्ता है. वह पूरे मॉड्यूल को चला रही थी. 30 साल की ये लड़की बेहद रेडिक्लाइज और इसका खतरनाक तरीके से ब्रेनवॉश किया गया है.
मात्र 30 साल की अल कायदा की महिला आतंकी शमा परवीन को खतरनाक तरीके से रेडिक्लाइज किया जा चुका है. शमा परवीन झारखंड की रहने वाली है. उसे गुजरात ATS ने मंगलवार को कर्नाटक के बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है. शमा पाकिस्तान से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिये सीधे संपर्क में थी और चार से पांच ऑनलाइन टेरर मॉड्यूल पर काम कर रही थी. शमा परवीन को भारत में AQIS (Al-Qaeda in the Indian subcontinent) का मुख्य कर्ता-धर्ता बताया जा रहा है.
सूत्रों ने बताया कि शमा परवीन कथित तौर पर पूरे मॉड्यूल को चला रही थी. शमा कर्नाटक में पूरे मॉड्यूल को खुद हैंडल कर रही थी.
इस वक्त गुजरात एटीएस ने शमा परवीन की एक मात्र फोटो जारी की है. इसमें शमा परवीन बुरका पहने हुए है. और मात्र उसका चेहरा दिख रहा है. गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने इस गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए कहा कि गुजरात पुलिस ने ऑनलाइन आतंकी मॉड्यूल को तोड़ने में सफलता हासिल की है. इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. इनसे पूछताछ के आधार पर इस महिला आतंकी को एटीएस ने कर्नाटक से दबोचा है.
रिपोर्ट के अनुसार गुजरात एटीएस के अनुसार शमा परवीन नाम की ये महिला आतंकी पाकिस्तान के टेरर आकाओं से सीधे संपर्क में थी. ये आतंकी पांच टेरर मॉड्यूल पर काम कर रहे थे. एटीएस के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से शमा परवीन के पाकिस्तानी कनेक्शन का खुलासा हुआ है.
इंस्टाग्राम के जरिये ब्रेनवॉश
गुजरात एटीएस के डीआईजी सुनील जोशी ने शमा परवीन की गिरफ्तारी पर कहा कि 22 जुलाई को पकड़े गए आतंकी एक इंस्टा अकाउंट के संपर्क में थे. इनके तीन और अकाउंट पर कनेक्शन थे. इस अकाउंट के काफी फॉलोअर्स थे. बेंगलुरु से शमा परवीन इस अकाउंट को चला रही थी. इस अकाउंट के जरिये लड़कों को ब्रेनवॉश कर उन्हें रेडिक्लाइज किया जाता था. इनका मकसद भारत में मजहबी आधार पर हिंसा फैलाना था.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







