
इंसानों की तरह खाना छोड़ा, रहने लगा पिंजड़े में..., अब क्या खाता है इंसान से 'कुत्ता' बना शख्स?
AajTak
जापान के एक शख्स को बचपन से ही कुत्ता बनने का शौक था. अपने इस शौक को पूरा करने के लिए शख्स ने लाखों खर्च कर कुत्ते का कॉस्ट्यूम बनवाया और अब एक कुत्ते की तरह ही अपनी जिंदगी जी रहा है. वो कुत्ते की तरह ही भौंकता है और उसने इंसानों की तरह खाना भी छोड़ दिया है.
जापान का एक शख्स अपने अजीबोगरीब शौक को लेकर इन दिनों चर्चा में है. टोको-सान को कुत्ता बनने का शौक था जिसे पूरा करने के लिए उन्होंने ठीक कुत्तों जैसा ही एक कॉस्ट्यूम बनवा लिया. कॉस्ट्यूम पहनकर अब वो एक कुत्ते की तरह ही रह रहे हैं जिसे देखकर उनके आसपास के लोग हैरान हैं. टोको कुत्ता बनने के एक भी अनुभव से चूक न जाएं, इसके लिए उन्होंने अपना इंसानों वाला खानपान भी छोड़ दिया है.
जापानी शख्स ने खुद के लिए कोल्ली (Collie) ब्रीड के कुत्ते का आउटफिट तैयार करवाया है जिसकी कीमत 12 लाख रुपये है. इसके बाद कुत्ते के रूप में शख्स ने अपना नाम भी बदल लिया है और अब वो खुद को रफ कोल्ली बता रहा है. वो यूट्यूब के जरिए कुत्ते के रूप में अपनी दिनचर्या को लोगों के साथ शेयर कर रहा है जिसे लाखों की संख्या में लोग देख रहे हैं.
दिन में क्या खाते हैं इंसान से 'कुत्ता' बने टोको?
टोको ने कुत्ता बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए कुत्तों से जुड़ी हर चीज को अपना लिया है जिसमें उनका खानपान भी शामिल है. वो दिन में तीन बार खाते हैं और उनके खाने में शामिल होता है- पोषक तत्वों से भरा डॉग फूड.
यूट्यूब पर शेयर एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे टोको अपनी मालकिन की तरफ से दिए डॉग फूड का आनंद ले रहे हैं.
टोको किसी कुत्ते की तरह ही भूख लगने पर अपनी मालकिन से भोजन के लिए अनुरोध करते हैं. वो अपनी पूंछ हिलाकर खाना मिलने का इंतजार करते हैं. जैसे ही उसके सामने कुत्तों वाले बर्तन में खाना परोसा जाता है, टोको डॉग फूड को बड़े चाव से चट कर जाते हैं. इसके साथ ही वो पूंछ हिलाकर अपनी मालकिन का आभार भी जताते हैं जैसा आमतौर पर कुत्ते करते हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











