
इंसानी मांस की सब्जी, दरवाजे पर टंगी खाल और लिव-इन पार्टनर... स्वाद चखते ही गर्लफ्रेंड के साथ घटी ये घटना
AajTak
कहानी चार बच्चों की मां की, जिसकी जिंदगी में कई शख्स रहे. लेकिन एक शख्स के लिए वह इतनी पागल हो गई कि जब उस व्यक्ति ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया तो वह बौखला उठी. उसने बड़ी ही बेरहमी से उस शख्स को मौत के घाट उतार दिया. फिर उसके मांस से सब्जी बनाई. कौन थी वो महिला और कैसे दिया उसने इस वारदात को अंजाम चलिए जानते हैं...
24 अक्टूबर 1955 के दिन ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स (Australia, New South Waled) में कैथरीन नाइट (Katherine Knight) का जन्म हुआ. कैथरीन के दो भाई और एक जुड़वा बहन भी थी. उसके माता-पिता बारबरा और जैक रोगन दोनों ही शराबी थे और उनके घर में हमेशा आर्थिक तंगी रहती थी.
कैथरीन के पिता जैक रोगन हमेशा अपनी पत्नी के साथ गाली गलौच और मारपीट करते. साथ ही दिन में वह 10 से ज्यादा बार बारबरा का रेप भी करते. बारबरा अपने पति की ये सारी हरकतें दोनों बेटियों को बताया करती थीं. जिससे कि बेटियों को पिता से नफरत सी होने लगी थी.
यही नहीं, कैथरीन के दोनों भाई भी कुछ कम नहीं थे. वे भी कैथरीन का यौन शोषण करते थे. इन सब का कैथरीन के दिमाग पर इस कदर असर हुआ कि 14 साल की उम्र तक भी वो स्कूल में कुछ सीख न पाई. दरअसल, घर की टेंशन के कारण उसका पढ़ाई में ध्यान ही नहीं लग पाता था. नतीजा ये हुआ कि 15 साल की उम्र में कैथरीन ने पढ़ाई भी छोड़ दी.
उसने सोचा कि क्यों न अब बस पैसा ही कमाया जाए ताकि वह उन पैसों से अलग घर लेकर रह सके. उसने छोटी मोटी नौकरियां कीं. लेकिन वहां भी उसका मन नहीं लगता. इसलिए उसे जल्द ही हर नौकरी से निकाल दिया जाता. अंत में उसने एक दुकान में कसाई का काम करना शुरू कर दिया. शुरू में तो उसे इस काम में काफी मुश्किल आई. लेकिन जल्द ही वह इस काम में निपुण हो गई.
Guardian के मुताबिक, साल 1973 में उसे दुकान में ही अपनी उम्र का एक लड़का पसंद आ गया. उसका नाम था डेविड स्टैनफोर्ड कैलेट (David Stanford Kellett). कैथरीन उस समय 18 साल की थी. दोनों ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट किया. फिर शादी कर ली. शादी के एक साल बाद उन्हें एक बेटी हुई. लेकिन बेटी के जन्म लेने के दो महीने बाद ही कैथरीन पोस्टनैटल डिप्रेशन (Postnatal Depression) में चली गई.
अपनी ही बेटी को मरने के लिए छोड़ा बता दें, पोस्टनैटल डिप्रेशन में एक मां को अपनी संतान से लगाव नहीं रहता. डिप्रेशन के चलते कैथरीन की हालत ऐसी हो गई थी कि एक दिन उसने अपनी नवजात बेटी को ट्रेन की पटरी में मरने के लिए छोड़ दिया. लेकिन गनीमत ये रही कि आस-पास के लोगों ने उसे ऐसा करते देख लिया. वे बच्ची को बचाने के लिए आए तो कैथरीन कुल्हाड़ी से उन पर भी हमला करने के लिए उतारू हो गई. लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








