
इंसानी खोपड़ी, 100 हड्डियां और नया गवाह... धर्मस्थल में 7वें दिन खुदाई के बाद हड़कंप, लड़की की मां ने बढ़ाया सस्पेंस
AajTak
Dharmasthala Mass Burial Case: कर्नाटक के धर्मस्थल के जंगलों में चल रही खुदाई अभियान का सातवां दिन रोमांच, रहस्य और दहशत से भरा रहा. 4-5 अगस्त को स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने शिकायतकर्ता सफाई कर्मचारी की निशानदेही पर साइट नंबर 11-11ए की खुदाई शुरू की तो हैरान रह गई.
कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के धर्मस्थल के जंगलों में चल रही खुदाई अभियान का सातवां दिन रोमांच, रहस्य और दहशत से भरा रहा. 4-5 अगस्त को स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने शिकायतकर्ता सफाई कर्मचारी की निशानदेही पर साइट नंबर 11-11ए की खुदाई शुरू की तो हैरान रह गई. इस दौरान करीब 100 इंसानी हड्डियां बरामद हुईं. पहली बार इंसानी हड्डियों के साथ खुदाई में एक इंसानी खोपड़ी भी मिली है.
इस खोपड़ी के अलावा जो हड्डियां मिली हैं, उनमें रीढ़, जांघ और जबड़े की हड्डियां शामिल हैं. सूत्रों की मुताबिक छोटी-छोटी हड्डियों के अलावा रीढ़ की दो लंबी हड्डियां भी मिली हैं. इस जगह खुदाई से इंसानी कंकाल के ये अवशेष मिले हैं, वहीं से एक लाल रंग की साड़ी भी मिली है. ये साड़ी एक पेड़ से 6 फीट की ऊंचाई पर बंधी हुई मिली है. हड्डियों की संख्या को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि ये दो इंसानों की हो सकती हैं.
मंगलवार की सुबह 11 बजे एसआईटी, फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स, सीन ऑफ क्राइम ऑफिसर्स और मजदूरों का पूरा लाव-लश्कर एक बार फिर जंगल की तरफ बढ़ा. इससें पहले साइट नंबर 11 की खुदाई सोमवार को ही होनी थई, लेकिन शिकायतकर्ता सफाई कर्मचारी के इशारे पर खुदाई करीब 100 मीटर आगे शिफ्ट कर दी गई. इस दौरान सामने आए नतीजों ने सबको सकते में डाल दिया था. यहां से कई बड़े सबूत मिले थे.
सील कर दिए गए बरामद सबूत
4 अगस्त की शाम तकरीबन 7 घंटे की मशक्कत के बाद जब टीम जंगल से बाहर लौटी तो उनके हाथों में कई सील किए गए सबूत थे. कोई बाल्टी, कोई बकेट, कोई बड़े पॉलिथिन बैग और तो कोई सील पैक उपकरण. जंगल से बाहर निकलते ही एक-एक कर अफसर और मजदूर इन सामानों को पुलिस वैन में रख रहे थे. लोगों की भीड़ उस वैन की ओर टकटकी लगाए देख रही थी कि आखिर खुदाई में क्या मिला है.
अनन्या भट्ट की मां की उम्मीद

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









