
इंसानियत शर्मसार: बहू लगा रही थी फांसी और ससुराल वाले बना रहे थे वीडियो
Zee News
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) से एक बड़ी ही दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. एक विवाहिता ने ससुरालवालों के अत्याचारों से तंग आकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली. शर्म की बात ये है कि जब ये महिला आत्महत्या कर रही थी तब उसके ससुराल वाले वीडियो (Video) बनाने में लगे हुए थे.
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) से एक बड़ी ही दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. एक विवाहिता ने ससुरालवालों के अत्याचारों से तंग आकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली. शर्म की बात ये है कि जब ये महिला आत्महत्या कर रही थी तब उसके ससुराल वाले वीडियो (Video) बनाने में लगे हुए थे. आत्महत्या का ये वीडियो इंटरनेट (Internet) पर वायरल हो गया. विवाहिता के परिवारवालों की तहरीर पर इस मामले में गिरफ्तारी भी हो गई है. यहां का मामला मुजफ्फरनगर में छपार इलाके के गावं दत्तियाना में एक विवाहिता महिला ने ससुराल वालों (In Laws) के उत्पीड़न से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बहू (Daughter in law) ने कमरे में पंखे से लटककर खुदकुशी (Suicide) कर ली. ये सब करते हुए ससुराल वाले देख रहे थे पर उन्होंने विवाहिता को बचाने के बजाय आत्महत्या करते हुए उसका वीडियो बना लिया. जब विवाहिता फांसी पर लटक गई तब जाकर उन्होंने दरवाजा तोडकर विवाहिता को फंदे से उतारा.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








