'इंशाअल्लाह कश्मीरियों का...' आतंकवाद-गरीबी पर मुंह की खाने वाले इमरान खान ने फिर अलापा J-K का राग
AajTak
जम्मू-कश्मीर की शांति पाकिस्तान को रास नहीं आ रही है. गरीबी, आतंकवाद जैसे मुद्दों पर दुनियाभर में आलोचना झेल रहे पड़ोसी मुल्क के प्रधानमंत्री इमरान खान (Pakistan PM Imran Khan on Artcile-370) ने आर्टिकल-370 हटाए जाने के दो साल पूरे होने पर राग अलापा है.
जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 (Jammu-Kashmir Article 370) को हटाए हुए गुरुवार (5 अगस्त) को दो साल पूरे हो गए हैं. साल 2019 में आज के ही दिन केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस ले लिया था और जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया था. पिछले दो सालों में केंद्र शासित प्रदेश में काफी बदलाव देखा गया है और पहले की तुलना में शांति अधिक हो गई है. हालांकि, यह शांति पाकिस्तान को बिल्कुल रास नहीं आ रही है. गरीबी, आतंकवाद जैसे अहम मुद्दों पर दुनियाभर में आलोचना झेल रहे पड़ोसी मुल्क के प्रधानमंत्री इमरान खान (Pakistan PM Imran Khan on Artcile-370) ने आर्टिकल-370 हटाए जाने की बरसी पर एक बार फिर से राग अलापा है. उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट्स करते हुए कई गलत दावे किए हैं. उन्होंने कहा है कि इंशाअल्लाह कश्मीरियों का संघर्ष सफल होगा. مقبوضہ جموں و کشمیر میں 5 اگست 2019 کےیکطرفہ و غیرقانونی بھارتی اقدامات کو آج 2 برس بیت چکےہیں۔ان دو برسوں کے دوران دنیانےکشمیرمیں قابض بھارتی فوجوں کیجانب سےجبر کابدترین مظاہرہ دیکھا۔اہلِ کشمیر کاتشخص تباہ کرنےاور بزورِ قوت آبادی کاتناسب بدلنےکی بھارتی کوششیں بھی دنیاکےسامنےہیں۔More Related News