
इंदौर में कोकीन के साथ विदेशी महिला गिरफ्तार, पासपोर्ट-वीज़ा फर्जी होने का शक, FRO में चल रही जांच
AajTak
इंदौर में कोकीन के साथ अफ्रीकी महिला को गिरफ्तार किया गया है. इसके बाद लगातार उसके बारे में छानबीन की जा रही है. पुलिस को उसके पासपोर्ट और स्टूडेंट वीज़ा के फर्जी होने का शक है. उसके दस्तावेज़ FRO में वेरिफाई किया जा रहे हैं. जानें पूरा मामला.
African Woman Arrest: मध्य प्रदेश पुलिस को इंदौर में गिरफ्तार की गई एक अफ्रीकी महिला के पासपोर्ट और स्टूडेंट वीज़ा पर फर्जी होने का शक है. पुलिस का मानना है कि महिला जिन दस्तावेज़ों के आधार पर भारत में आकर रह रही थी, वे फर्जी हो सकते हैं. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उस विदेशी महिला की गिरफ्तारी के बाद से ही पुलिस उसकी पूरी पृष्ठभूमि और यात्रा संबंधी विवरण खंगालने में जुटी है.
जानकारी के मुताबिक, यह गिरफ्तारी 18 नवंबर को हुई, जब राज्य पुलिस की नारकोटिक्स विंग ने इंदौर के रेज़ीडेंसी इलाके से एक विदेशी महिला को पकड़ा. उसके पास से मिले दस्तावेज़ों के आधार पर उसकी पहचान लिंडा (25) नाम की महिला के रूप में की गई. पुलिस के अनुसार, जिस समय उसे पकड़ा गया, उसके पास एक बैग में कोकीन रखी हुई थी.
पूछताछ में सामने आया कि महिला मुंबई से बस के ज़रिए इंदौर आई थी. जांच में पता चला कि उसके पास करीब 31 ग्राम कोकीन थी, जिसे वह शहर के अंदर कहीं सप्लाई करने वाली थी. इस दौरान पुलिस को उसके पास जो पासपोर्ट मिला, वह पश्चिम अफ्रीकी देश कोटे डी आइवर (पहले आइवरी कोस्ट) का था.
पुलिस पूछताछ में महिला ने दावा किया कि वह इस साल स्टूडेंट वीज़ा पर भारत आई थी. साथ ही उसने बताया कि वह मुंबई के बाहरी इलाके नालासोपारा में रह रही थी. लेकिन जांच के दौरान सामने आए कुछ तथ्य उसकी बातों से मेल नहीं खा रहे हैं, जिस वजह से पुलिस को उसके पूरे दावा पर शक हो रहा है.
नारकोटिक्स विंग के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) महेशचंद जैन ने PTI को बताया कि जांच में मिले कुछ सुरागों के आधार पर लगता है कि आरोपी महिला का पासपोर्ट और स्टूडेंट वीज़ा नकली हो सकता है. उन्होंने कहा कि दस्तावेज़ों की बारीकी से जांच चल रही है और इन्हें फॉरेनर्स रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRO) के ज़रिए वेरिफाई कराया जा रहा है.
जैन ने यह भी बताया कि अगर दस्तावेज़ों में कोई गड़बड़ी मिलती है, तो महिला के खिलाफ पासपोर्ट एक्ट और विदेशी नागरिकों से जुड़े कानूनों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं, कोकीन बरामद होने के मामले में पहले से ही NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज की जा चुकी है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











