
इंदौर: भरभराकर 10 फीट नीचे गिरी कमलनाथ और कांग्रेस नेताओं से भरी लिफ्ट, मचा हड़कंप
AajTak
कमलनाथ के साथ कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा और जीतू पटवारी भी मौजूद थे. अस्पताल पहुंचने के बाद रामेश्वर पटेल के वॉर्ड में जाने के लिए सभी नेता लिफ्ट में सवार हो गए, लेकिन लिफ्ट ऊपर जाने की जगह करीब 10 फीट नीचे गिर गई.
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ रविवार को उस समय बाल-बाल बच गए जब अस्पताल की वो लिफ्ट नीचे गिर गई, जिसमें कमलनाथ और कांग्रेस के अन्य नेता सवार थे. दरअसल रविवार को कमलनाथ इंदौर में थे और जब उन्हें पता चला कि पूर्व मंत्री रामेश्वर पटेल इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं तो वे उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जानने निजी अस्पताल पहुंच गए. कमलनाथ के साथ कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा और जीतू पटवारी भी मौजूद थे. अस्पताल पहुंचने के बाद रामेश्वर पटेल के वॉर्ड में जाने के लिए सभी नेता लिफ्ट में सवार हो गए, लेकिन लिफ्ट ऊपर जाने की जगह करीब 10 फीट नीचे गिर गई. इंदौर के निजी अस्पताल में लिफ्ट में सवार पूर्व मुख्यमंत्री श्री @OfficeOfKNath जी और अन्य साथियों के गिरने की जानकारी मिली। फोन पर उनका कुशलक्षेम पूछा। ईश्वर की कृपा से सभी सकुशल हैं। इंदौर कलेक्टर को इस दुर्घटना की जांच के आदेश दिये हैं। इसके बाद लिफ्ट का दरवाजा बंद हो गया. लिफ्ट गिरते ही कमलनाथ की सुरक्षा में तैनात जवान नीचे की ओर भागे. दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जिस लिफ्ट में सवार थे, उसके गिरने की खबर सुनकर इंदौर प्रशासन के भी हाथ-पांव फूल गए. आनन-फानन में लिफ्ट इंजीनियर को बुलाया गया और लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर कमलनाथ समेत सभी नेताओं को बाहर निकाला गया. गनीमत यह रही कि लिफ्ट में सवार किसी भी नेता को चोट नहीं आई
बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







