
इंडोनेशिया: 62 मौतों का खुलेगा राज, समुद्र से मिला विमान का वॉयस रिकॉर्डर
AajTak
इंडोनेशियाई नौसेना के गोताखोरों ने जनवरी में जावा सागर में दुर्घटनाग्रस्त हुए श्रीविजया एयर जेट के कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर को बरामद किया है. चमकीले नारंगी वॉयस रंग के रिकॉर्डर को जकार्ता ले जाया गया और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा समिति को सौंप दिया गया, जो दुर्घटना की जांच की देखरेख कर रही है.
9 जनवरी को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद बोइंग 737 फ्लाइट जावा सागर में क्रैश कर गई थी. बता दें कि घटना के करीब तीन महीने बाद नौसेना ने विमान का कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर जावा सागर से बरामद कर लिया है. हादसे में 62 लोगों की मौत हुई थी. अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि इंडोनेशियाई नौसेना के गोताखोरों ने जनवरी में जावा सागर में दुर्घटनाग्रस्त हुए श्रीविजया एयर जेट के कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर को बरामद किया है. चमकीले नारंगी वॉयस रंग के रिकॉर्डर को जकार्ता ले जाया गया और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा समिति को सौंप दिया गया, जो दुर्घटना की जांच की देखरेख कर रही है. परिवहन मंत्री बुदी करिया सुमाडी ने कहा कि गोताखोरों ने लगभग 08.00 बजे कॉकपिट रिकॉर्डर को ढूंढ निकाला. हालांकि दुर्घटना के तीन दिन बाद ही फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर बरामद कर लिया गया था.More Related News

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












