
'इंडिया में आपका गर्मजोशी से स्वागत है...' PM मोदी ने बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान को भारत आने का दिया न्योता
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को परिवार समेत भारत आने का न्यौता दिया है. तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में ढाका पहुंचे स्पीकर ओम बिरला ने बांग्लादेश के पीएम को नरेंद्र मोदी की चिट्ठी सौंपी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के नए-नए पीएम तारिक रहमान और उनके परिवार को भारत की आधिकारिक यात्रा के लिए निमंत्रण दिया है. नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को आपसी सहमति से तय समय पर भारत आने का न्योता दिया है. मंगलवार को BNP नेता तारिक रहमान ने बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है. भारत की ओर से इस शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ढाका गए थे.
पीएम मोदी ने ओम बिरला के माध्यम से एक पत्र तारिक रहमान को सौंपा था. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने 17 फरवरी को ढाका में तारिक रहमान की शपथ ग्रहण समारोह के बाद उनसे मुलाकात की और उन्हें PM मोदी की चिट्ठी सोंपी.
तारिक रहमान ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की भारी बहुमत से जीत के बाद प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है. बीएनपी ने हाल ही में संपन्न संसदीय चुनाव में 297 सीटों में से 209 सीटें जीतीं हैं.
मोदी ने पत्र में लिखा है, "मैं इस मौके पर आपको डॉ. जुबैदा रहमान और आपकी बेटी ज़ैमा के साथ आपसी सहमति से तय समय पर भारत आने का न्योता देता हूं, भारत में आपका गर्मजोशी से स्वागत है."
प्रधानमंत्री मोदी ने तारिक रहमान को चुनावों में जीत की बधाई देते हुए कहा है कि आपकी जीत बांग्लादेश के लोगों के आपके लीडरशिप पर दिखाए गए भरोसे और विश्वास का सबूत है. साथ ही यह देश को शांति,स्थिरता और खुशहाली के रास्ते पर आगे ले जाने के आपके विज़न के लिए उनके जनादेश का भी परिचायक है.
Just concluded a constructive meeting with Prime Minister of Bangladesh @trahmanbnp I handed over a personal letter from Prime Minister @narendramodi conveying his wishes to PM Rahman and inviting him to visit India at the earliest convenience. I extended warm congratulations… pic.twitter.com/gFNqLmnxsT

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







