
इंडिया गेट, लाल किला... हर जगह कैसे दिख रहे 200 KM दूर बैठे किसान? AI का है कमाल
AajTak
एमएसपी की लीगल गारंटी समेत कई मांगों को लेकर किसान एक बार फिर सड़क पर उतर आए हैं. किसानों को पुलिस ने दिल्ली से 200 किलोमीटर दूर रोक दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर एआई का इस्तेमाल कर प्रदर्शनकारियों को लाल किला और इंडिया गेट पर दिखाया जा रहा है.
एक ओर हजारों किसान दिल्ली की ओर कूच करने की कोशिश में जुटे हैं, दूसरी ओर पुलिस भी उन्हें रोकने में पुरजोर ताकत लगा रही है. फसलों पर एमएसपी की लीगल गारंटी समेत कई मांगों को लेकर किसानों ने मंगलवार को 'दिल्ली चलो मार्च' का आह्वान किया था.
किसानों का ये ताजा आंदोलन फिलहाल तो शांत होता नहीं दिख रहा है. लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर दो धड़ बंट गए हैं. एक वो हैं जो सरकार का साथ दे रहे हैं और दूसरे वो हैं जो किसान के साथ हैं. और खास बात ये है कि सोशल मीडिया पर अपना एजेंडा फैलाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर रहे हैं.
पोस्ट एक... यूजर्स अनेक
इंडिया टुडे की ओपन सोर्स इंटेलिजेंस टीम (OSINT) ने एक्स (पहले ट्विटर) पर चल रहे कैंपेन की पहचान की है. इन कैंपेन के जरिए एक ओर किसान समर्थक हरियाणा और केंद्र सरकार पर पुलिस की मनमानी करने का आरोप लगाया है. वहीं, सरकार समर्थक अकाउंट प्रदर्शनकारियों को चुनाव से पहले राजनीति से प्रेरित एजेंडे को आगे बढ़ाने वाला बताते हैं.
पर दोनों ओर से चलाए जा रहे कैंपेन में खास बात ये है कि पोस्ट एक ही है. मतलब, एक ही प्रकार के मैसेज, पोस्ट या हैशटैग बदलते नहीं हैं.
यह भी पढ़ें: क्या है स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट? MSP पर C2+50% के फॉर्मूले से क्यों बचती रही हैं सरकारें

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.








