
इंडिया के 4 पूर्व आर्मी चीफ नेपाल में, आज एम एम नरवणे भी पहुंचेंगे, जानें क्यों?
AajTak
भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल विश्व नाथ शर्मा, जनरल जोगिंदर जसवंत सिंह, जनरल दीपक कपूर और जनरल दलबीर सिंह सुहाग काठमांडू में हैं. वहीं पूर्व थल सेनाध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे भी आज नेपाल पहुंचेंगे. बता दें कि भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख नेपाली सेना के 260वें स्थापना दिवस में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं.
भारतीय सेना के चार पूर्व सेना प्रमुख शनिवार को नेपाली सेना के 260वें स्थापना दिवस में शामिल होने के लिए शुक्रवार को नेपाल पहुंच चुके हैं. नेपाल की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी आरएसएस ने बताया कि पूर्व प्रमुख जनरल विश्व नाथ शर्मा, जनरल जोगिंदर जसवंत सिंह, जनरल दीपक कपूर और जनरल दलबीर सिंह सुहाग काठमांडू में हैं.
नेपाली सेना ने कहा कि पूर्व थल सेनाध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे शनिवार को यहां पहुंचेंगे. नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी की उपस्थिति में शनिवार को सेना मंडप, टुंडीखेल में आयोजित होने वाले मुख्य सेना दिवस समारोह में गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे.
नेपाल के सेना दिवस के मौके पर कार्यक्रम में होंगे शामिल
सेना के प्रवक्ता कृष्ण प्रसाद भंडारी के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि वे बीर स्मारक में एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे. पूर्व सेना प्रमुख 19 फरवरी को सेना मुख्यालय में नेपाल के थल सेनाध्यक्ष प्रभु राम शर्मा और अपने समकक्षों से मिलेंगे, जहां वे महाशिवरात्रि और सेना दिवस के अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे.
दोनों देशों के बीच अनूठी परंपरा
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत और नेपाल में एक दूसरे के सेना प्रमुख को मानद जनरल का प्रतीक चिन्ह प्रदान करने की अनूठी परंपरा है.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








