
इंडिया-कनाडा टेंशन में कम 'खेल' नहीं कर रहा है अमेरिका, ट्रूडो को दी थी खुफिया रिपोर्ट!
AajTak
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद अमेरिका ने कनाडा को कुछ खुफिया जानकारी दी थी, जिसके बाद ट्रूडो ने निज्जर की हत्या में भारत का हाथ बता दिया था. हालांकि भारत ने इस आरोप को 'बेतुका' और 'प्रेरित' कहकर खारिज कर दिया था.
कनाडा और भारत के बीच चल रही टेंशन में अमेरिका अपनी अलग कूटनीति पर चल रहा है. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद अमेरिका ने कनाडा को खुफिया जानकारी मुहैया कराई थी, लेकिन कनाडा ने इसका मतलब कुछ और समझा, जिसके बाद भारत पर निज्जर की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा दिया.
NYT की यह रिपोर्ट शनिवार को तब आई जब कनाडा में अमेरिका के शीर्ष राजनयिक ने कहा कि "फाइव आईज साझेदारों के बीच साझा खुफिया जानकारी थी," जिसने कनाडाई धरती पर एक खालिस्तानी आतंकी की हत्या में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को भारत के खिलाफ आक्रामक आरोप लगाने के लिए प्रेरित किया था.
ट्रूडो के आरोपों को भारत ने 'बेतुका' और 'प्रेरित' बताकर खारिज कर दिया था. इसके साथ ही जब कनाडा ने भारतीय राजनयिक को निकाला तो बदले में भारत ने भी शीर्ष कनाडाई राजनयिक को निष्कासित कर दिया. भारत ने कनाडा पर आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह होने का भी आरोप लगाया.
भारत में प्रतिबंधित खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर की 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में हत्या कर दी गई थी. भारत ने निज्जर को 2020 में आतंकवादी घोषित किया था. अमेरिका ने भारत से अपनी जांच में कनाडा के साथ सहयोग करने के लिए भी कहा है.
NYT ने अधिकारियों के हवाले से कहा, "हत्या के बाद अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने अपने कनाडाई समकक्षों को इनपुट दिए, जिसके बाद कनाडा ने निष्कर्ष निकाला कि इसमें भारत में शामिल था." अधिकारियों ने कहा कि फिर भी जो सबूत हैं, उनमें कनाडा में भारतीय राजनयिकों के साजिश में शामिल होने के संकेत हैं.
कनाडा में अमेरिकी राजदूत ने क्या कहा?

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.







