
इंडियन आइडल 12 में जीनत अमान ने लगाए चार चांद, कंटेस्टेंट के साथ किया परफॉर्म
AajTak
जीनत नाव पर बैठीं देखी जा सकती हैं. उनके हाथ में फूल और चेहरे पर मुस्कुराहट शो के माहौल को खुशनुमा बनाते देखा जा सकता है. इस रिक्रिएटेड सीन के बारे में बात करते हुए जीनत ने कहा- 'पूरा सीन रिक्रिएट किया गया था. दानिश (कंटेस्टेंट) ने मुझे फूल दिया. सीन में बहुत प्यारे प्यारे पल थे.'
इंडियन आइडल 12 इन दिनों शो से जुड़े विवाद को लेकर चर्चा में है. लेकिन विवादों से परे शो में चार चांद लगाने हाल ही में जीनत अमान नजर आईं. उन्होंने शो में कंटेस्टेंट्स के गानों पर उनके साथ डांस किया और अपनी रोमांटिक अदा का जादू बिखेरा. चैनल ने इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो में जीनत द ग्रेट गैंबलर फिल्म के रोमांटिक गाने दो लफ्जों की ये दिल की कहानी पर कंटेस्टेंट के साथ परफॉर्म करती नजर आ रही हैं. जीनत नाव पर बैठीं देखी जा सकती हैं. उनके हाथ में फूल और चेहरे पर मुस्कुराहट शो के माहौल को खुशनुमा बनाते देखा जा सकता है. इस रिक्रिएटेड सीन के बारे में बात करते हुए जीनत ने कहा- 'पूरा सीन रिक्रिएट किया गया था. दानिश (कंटेस्टेंट) ने मुझे फूल दिया. सीन में बहुत प्यारे प्यारे पल थे.'
'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










