
इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान टला बड़ा हादसा, सभी यात्री सुरक्षित
AajTak
इंडिगो की फ्लाइट के जमीन से टकराने की बीते पांच दिनों में यह इस तरह की दूसरी घटना है. हाल ही में कोलकाता से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट के साथ यही हादसा हुआ था. बीते 11 जून को दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान इंडिगो के विमान का पिछला हिस्सा जमीन से टकरा गया था.
गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. बेंगलुरु से अहमदाबाद जा रहा इंडिगो (Indigo) के एक विमान का पिछला हिस्सा जमीन से टकरा गया. हालांकि, विमान सुरक्षित रूप से उतर गया. विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं. इंडिगो ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.
पिछले पांच दिनों में यह इस तरह की दूसरी घटना है. हाल ही में कोलकाता से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट के साथ यही हादसा हुआ था.
इंडिगो ने बयान जारी कर बताया कि बेंगलुरु से अहमदाबाद जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6595 अहमदाबाद में उतरते समय टेल स्ट्राइक का शिकार हो गई. आकलन और मरम्मत के लिए विमान को अहमदाबाद हवाईअड्डे पर ही ग्राउंडेड घोषित कर दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.
दिल्ली एयरपोर्ट पर हो चुका है ऐसा हादसा
बीते 11 जून को दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान इंडिगो के विमान का पिछला हिस्सा जमीन से टकरा गया था. यह विमान कोलकाता से दिल्ली जा रहा था. हादसे के बाद विमान की उड़ान पर रोक लगा दी गई थी.
इससे पहले शनिवार को इंडिगो की एक फ्लाइट के पाकिस्तान के एयरस्पेस में पहुंचने का मामला सामने आया था. बताया गया था कि खराब मौसम के चलते ऐसा हुआ था. यह उड़ान कुछ देर के लिए ही रही और फिर वापस भारतीय एयरस्पेस में सुरक्षित तरीके से लौट गई.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










