
इंडिगो की फ्लाइट में महिला के साथ हुआ कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर गुस्सा हुए लोग!
AajTak
पुणे से नागपुर जा रही इंडिगो की फ्लाइट में अपनी तरह का एक अनोखा ही मामला सामने आया है. एक महिला यात्री उस वक़्त सकते में आ गई जब उसने देखा कि जो सीट उन्हें एयरलाइन की तरफ से अलॉट हुई, उस निर्धारित सीट का कुशन गायब है.
फ्लाइट से कहीं जाना किसे नहीं पसंद. देश दुनिया के तमाम लोग, फ्लाइट से यात्रा ही इसलिए करते हैं क्योंकि इससे टाइम तो बचता ही है. साथ ही कम्फर्ट भी मिलता है. अब सवाल ये है कि क्या ये सुख हर इंसान की किस्मत में है? जवाब हमें तब नहीं में मिलता है. जब हम सागरिका पटनायक नाम की एक महिला का रुख करते हैं. पुणे से नागपुर की यात्रा के दौरान जो कुछ भी सागरिका के साथ फ्लाइट में हुआ वो हैरान करने वाला है.
दरअसल इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-6798 में सवार सागरिका पटनायक उस समय सकते में आ गयीं. जब उन्होंने देखा कि जो सीट उन्हें एयरलाइन की तरफ से अलॉट हुई, उस निर्धारित सीट यानी 10ए का कुशन गायब है. खबर टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से है.
टीओआई से बात करते हुए सागरिका के पति सुब्रत पटनायक ने बताया कि उनकी पत्नी शुरू में सीट कुशन गायब होने से हैरान रह गईं और उन्होंने उसे इधर-उधर खोजा. सुब्रत के अनुसार उन्होंने केबिन क्रू को स्थिति के बारे में सूचित किया, लेकिन क्योंकि उस वक़्त बोर्डिंग प्रक्रिया चल रही थी, सागरिका को खड़ा रहना पड़ा जिससे अन्य यात्रियों को भी असुविधा हुई.
विवाद न हो इसलिए क्रू के एक सदस्य ने दूसरी सीट से अतिरिक्त कुशन लाकर समस्या का समाधान किया. एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में, सुब्रत ने एयरलाइन के प्रति अपना असंतोष व्यक्त किया, सवाल उठाया कि कुशन आसानी से कैसे गायब हो सकता है. वहीं उन्होंने अपनी पोस्ट में ये भी कहा कि उन्हें इंडिगो से ऐसी लापरवाही की उम्मीद नहीं थी.
#Indigo !! #Flight 6E 6798 !! Seat no 10A ! Pune to Nagpur!!! Today’s status … Best way to increase profit 😢😢…Pathetic … pic.twitter.com/tcXHOT6Dr5
X पर सुब्रत पटनायक द्वारा की गयी इस पोस्ट पर रिएक्शंस की बाढ़ आ गयी जिसे इंडिगो ने भी गंभीरता से लिया. सुब्रत को इंडिगो से जवाब तो मिला लेकिन जैसा इंडिगो का रवैया रहा जवाब संतोषजनक नहीं था.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












