
इंडिगो की दिल्ली-वाराणसी फ्लाइट में बम की धमकी से मची अफरातफरी, विमान से कूदने लगे यात्री
AajTak
दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट के अधिकारी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि एविएशन सिक्योरिटी और बम स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची और फ्लाइट का बारीकी से निरीक्षण किया. बम की धमकी मिलने के बाद इंडिगो क्रू ने अलर्ट जारी कर यात्रियों से विमान से नीचे उतरने का अनुरोध किया. कुछ यात्री इमरजेंसी गेट तो कुछ फ्लाइट के विंडो से नीचे कूदने लगे.
इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट में मंगलवार सुबह बम प्लांट होने की धमकी मिलने के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई. फ्लाइट दिल्ली से वाराणसी जा रही थी. विमान को जांच के लिए एक दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आइसोलेशन बे में ले जाया गया. हवाईअड्डे के अधिकारी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि एविएशन सिक्योरिटी और बम स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची और फ्लाइट का बारीकी से निरीक्षण किया. बम की धमकी मिलने के बाद इंडिगो क्रू ने अलर्ट जारी कर यात्रियों से विमान से नीचे उतरने का अनुरोध किया. कुछ यात्री इमरजेंसी गेट तो कुछ फ्लाइट के विंडो से नीचे कूदने लगे.
दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम होने की सूचना हमें मिली. हमारी क्विक रिस्पांस टीम मौके पर पहुंची. सभी यात्रियों को प्लेन के इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला गया. इस बीच कुछ यात्री पेनिक होकर विमान से नीचे कूदने लगे. सभी यात्री सुरक्षित हैं. फ्लाइट का निरीक्षण करने के लिए उसे एयरपोर्ट के एक खाली हिस्से में ले जाया गया.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









