
इंडस्ट्री के सुपरस्टार AK संग काम कर रहे 'पंचायत के नए सचिव', 100 से ज्यादा करे एड अब मिली पहचान
AajTak
पंचायत के तीसरे सीजन में एक नए सचिव की एंट्री हुई, इसे विनोद सूर्यवंशी ने निभाया है. हालांकि विनोद पहले भी कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे हैं, लेकिन इस सीरीज के बाद लोग उन्हें पहचानने लगे हैं. विनोद ने आजतक को दिए एक्सक्लुसिव इंटरव्यू में बताया कि उनका ये सफर कैसा रहा.
पंचायत सीरीज के तीसरे सीजन में नए किरदार की एंट्री हुई थी, जो थे नए सचिव. असल जिंदगी में नए सचिव का असली नाम है विनोद सूर्यवंशी. आजतक डॉट इन से खास बातचीत में एक्टर विनोद ने बताया कि वो तकरीबन 10 साल से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं. मुंबई शहर में रहने के बाद भी अपने सपनों को पूरा करना यहां आसान नहीं होता. तो कैसे पंचायत के नए सचिव की हुई सीरीज में एंट्री. कितना बदला एक हिट सीरीज में काम करने से करियर, जानिए उनकी जुबानी.
पंचायत में कैसे हुई एंट्री
''विनोद ने बताया कि मेकर्स का कॉल आया कि हम पंचायत में नए रोल को लेकर आ रहे हैं. किरदार छोटा है लेकिन शानदार है. ये सुनकर काम के लिए राजी हो गया लेकिन सबसे मुश्किल था बिहारी लहजे में बात करना. मैं महाराष्ट्र से हूं, ऐसे में अपने दोस्तों को पकड़कर मैंने उस तरह से बात करना सीखा. अगले दिन मैं ऑडिशन देने गया और रोल अपने नाम कर लिया.''
पंचायत की सक्सेस कैसी है?
''सच कहूं तो बहुत मजा आ रहा है. लोग सामने से पहचान रहे हैं. पहले मुझे बताना पड़ता था कि मैंने इस सीरीज में काम किया, फलाना शो किया है. लेकिन अब तो सब खुद पहचानते हैं. एक दिन मेट्रो से सफर कर रहा था तो कई लोगों ने घेर लिया. मैं तो घबराहट में माफी मांगने लगा कि मैंने क्या किया है. तो पता चला कि वो लोग मेरे फैन है. सब गले लगकर मिले, मेरे काम की तारीफ की. ये सब देखना महसूस करना बहुत ही अच्छा है.''
''मुंबई की इंडस्ट्री का हिस्सा बनने से पहले सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था. कई जगहों पर जूनियर आर्टिस्ट की जरूरत थी. मेरे दोस्त ने इस बात की जानकारी दी. सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी में रात को शिफ्ट थी. ऐसे में दिन में चला गया. जब सेट पर गया तो वहां का माहौल बहुत अच्छा लगा. काम ज्यादा था नहीं साथ में खाने को भी मिला. सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी में महीने के 10 हजार मिलते थे. ऐसे में गुजारा करना मुश्किल था. जब टीवी में शुरुआत की तो तीन महीने तक मेहनत के बाद पहला रोल मिला था.''

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











