
'इंटरव्यू लिया तो दिखाया क्यों नहीं?', AI रिसर्चर सुचिर बालाजी की मां के अमेरिकी मीडिया से गंभीर सवाल
AajTak
बालाजी की 26 नवंबर को सैन फ्रांसिस्को में मौत हुई थी. पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है, लेकिन परिवार मौत को संदिग्ध मानते हुए FBI जांच की मांग कर रहा है. इस मामले पर अरबपति कारोबारी एलॉन मस्क भी संदेह जता चुके हैं.
भारतीय मूल के अमेरिकी AI रिसर्चर सुचिर बालाजी की मौत का मामला चर्चा में है. इस बीच सुचिर की मां पूर्णिमा रामाराव ने अमेरिकी मीडिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं. सुचिर की मां पूर्णिमा ने ट्वीट कर कहा,'आश्चर्य है कि 27 दिसंबर 2024 को एबीसी न्यूज को हमने एक टीवी इंटरव्यू दिया था, लेकिन उसे अब तक प्रसारित नहीं किया गया है, ऐसा क्यों?'
बता दें कि बालाजी की 26 नवंबर को सैन फ्रांसिस्को में मौत हुई थी. पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है, लेकिन परिवार मौत को संदिग्ध मानते हुए FBI जांच की मांग कर रहा है. इस मामले पर अरबपति कारोबारी एलॉन मस्क भी संदेह जता चुके हैं.
इससे पहले सुचिर की मां ने दावा किया था कि उनके बेटे के अपार्टमेंट में तोड़फोड़ की गई है. बाथरूम में खून के धब्बे मिल हैं, जो हत्या की तरफ इशारा करते हैं. सुचिर का मां का कहना है कि उनके बेटे की हत्या को आत्महत्या घोषित किया गया है. जांच अधिकारियों ने मामले की सही से जांच नहीं की है. अरबपति कारोबारी एलॉन मस्क ने भी कहा है कि यह सुसाइड जैसा मामला नहीं लगता. मस्क ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ये मामला आत्महत्या जैसा नहीं लगता. इस बीच सुचिर की मां ने मस्क से मामले में मदद की गुहार लगाई है.
OpenAI पर लगाए थे गंभीर आरोप
सुचिर ने OpenAI पर कॉपीराइट उलल्ंघन और बिजनेस मॉडल को डिस्टैबेलाइज करने के आरोप लगाए थे. उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कंपनी के इंटरनेट इकोसिस्टम पर नकारात्मक प्रभाव की बात कही थी. उन्होंने लोगों को ओपनएआई छोड़ने की सलाह दी थी. ChatGPT के लॉन्च होने के बाद से ही OpenAI पर इस तरह के आरोप लग रहे हैं. कंपनी ने इस AI मॉडल को साल 2022 में लॉन्च किया था. इसके बाद कंपनी पर कॉपीराइट को लेकर कई केस किए गए हैं. इनमें आरोप लगाया गया है कि कंपनी ने अपने AI को ट्रेनिंग देने के लिए दूसरों के कॉपीराइट कंटेंट का इस्तेमाल किया है.
बालाजी कर चुके हैं OpenAI में काम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







