
इंजीनियर बॉयफ्रेंड का कर्ज उतारने के लिए लुटेरी बनी गर्लफ्रेंड, लेकिन इस चूक से पहुंच गए दोनों जेल
AajTak
तमिलनाडु के कलियम्मल इलाके में बुजुर्ग महिला से बाइक सवार बीटेक के दो छात्रों ने लूटपाट की. पुलिस ने महिला की शिकायत पर सीसीटीवी फुटेज खंगाला. बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से दोनों का पता लगाया और गिरफ्तार कर लिया गया है.
तमिलनाडु के थोंडामुथुर में बुजुर्ग महिला से लूटपाट करने वाले इंजीनियरिंग के दो स्टूडेंट्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों पर एक बकरी चराने वाली महिला से गोल्ड चेन छीनने का आरोप है.
दरअसल, कलियम्मल इलाके में एक महिला जब रोड पर अपनी बकरियां चरा रही थी तो उसके पास बाइक सवार दो लोग रुके. दोनों महिला से एड्रेस पूछने का बहाना बनाने लगे. जैसे ही महिला उन्हें पता बताने लगी तो मौके का फायदा उठाकर बाइक सवार वृद्धा के गले से चेन झपटकर फरार हो गए.
पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत तुरंत पुलिस को दी और बताया कि दो आरोपियों ने उसकी 44 ग्राम सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी. उन्होंने आस-पास से सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसके जरिए आरोपियों की पहचान कर ली गई.
गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर से आरोपियों का पता लगा लिया गया और पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों की पहचान 20 साल के प्रसाद और उसी की हमउम्र तेजस्विनी के रूप में हुई. दोनों सोमैयापालयम में स्थित एक प्राइवेट कॉलेज में बीटेक थर्ड ईयर के स्टूडेंट हैं.
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी आपस में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड हैं. दोनों ही अच्छे परिवारों से ताल्लुक रखते हैं. लेकिन प्रसाद को ऑनलाइन गैंबलिंग की बुरी लत है जिसके कारण उसने बहुत सारा कर्ज ले रखा है और उसे भरने के लिए ही ये दोनों चेन स्नैचिंग जैसी वारदातों को अंजाम देने लगे थे.
पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रसाद के घरवालों ने भी एक बार थाने में घर से 250 ग्राम सोने के जेवर चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी. लेकिन जब उन्हें पता चला कि ये चोरी उनके ही बेटे ने की है तो उन्होंने केस वापस ले लिया था.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











