
इंजीनियर बना साइबर फ्रॉड मास्टरमाइंड, फोन को रिमोट एक्सेस पर लेकर उड़ाते थे पैसे, दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया
AajTak
साइबर ठगी के गैंग का खुलासा हुआ है, जिसके माइस्टर माइंड को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस ने बताया है कि आरोपी इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किए हुए है और अब साइबर ठगी के गैंग का मास्टरमाइंड बन गया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
साइबर ठगी का नया केस सामने आया है, जहां दिल्ली पुलिस ने जामताड़ा से गिरफ्तारी की है. आरोपी ने माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा हासिल किया है और पुलिस ने बताया है कि वह साइबर ठगी के गैंग का मास्टर माइंड है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
गिरफ्तार किए गए मास्टर माइंड का गिरोह, लोगों को चूना लगाने के लिए खुद को बैंक ऑफिसर बताते. इसके बाद वह बैंक अकाउंट होल्डर्स को KYC का झांसा देते. इसके बाद KYC अपडेट करने का वादा करते.
फोन को रिमोटली एक्सेस पर ले लेते
साइबर ठग बड़ी ही चालाकी से बैंक अकाउंट होल्डर्स का मोबाइल रिमोटली एक्सेस पर ले लेते. इसके बाद चोरी-छिपे उनके बैंक खाते को खाली कर दिया जाता.
दिल्ली की महिला के साथ साइबर ठगी
पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद बताया है कि दिल्ली की एक महिला के साथ 8.1 लाख रुपये की ठगी हुई, जिसकी उसने कंप्लेंट दर्ज कराई थी. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की.













