
इंजीनियर ने मांगी 10% सैलरी बढ़ोतरी, नौकरी गई… बाद में बॉस भी गवां बैठे कुर्सी
AajTak
एक सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के लिए तो 10% वेतन बढ़ाने की छोटी-सी मांग ने उसकी नौकरी ही छीन ली। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई.यह फैसला कंपनी के ऊपरी प्रबंधन की कुर्सियों तक हिला गया.
सोचिए, आप 6 साल तक किसी कंपनी के लिए दिन-रात मेहनत करें और जब बस 10% सैलरी बढ़ाने की बात करें तो जवाब मिले -निकल जाओ! कुछ ऐसा ही हुआ एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ. उसने अपनी मेहनत का सही हक मांगा और कंपनी ने उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया.लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई.यह फैसला कंपनी के हाई मैनेजमैंट की कुर्सियों तक हिला गया.
बिजनेस टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, छह साल तक एक नामी टेक कंपनी में काम करने वाले इस इंजीनियर की जिम्मेदारी बैकएंड सिस्टम्स को संभालने की थी. ये सिस्टम ड्रॉपबॉक्स जैसे डाटा सिंक्रोनाइजेशन वाले टूल्स की तरह अहम माने जाते हैं. वह अकेले ही इस काम को संभाल रहा था, लेकिन उसे पता चला कि उसकी सैलरी उसके साथियों से करीब 10% कम है.
जब उसने प्रबंधन से वेतन बराबर करने की मांग की, तो जवाब साफ था -मैनेजमेंट ने मना कर दिया. यही वजह रही कि इंजीनियर ने काम का रवैया बदल दिया. उसने रेडिट पर लिखा-मैंने उसके बाद काम कम करना शुरू किया और अपने हिसाब से घंटे तय किए, 'कोर आवर्स' की परवाह करना छोड़ दिया.
नए डायरेक्टर की एंट्री
कुछ ही समय बाद कंपनी में नया डायरेक्टर आया. उसने सुना कि इंजीनियर तय घंटों में काम नहीं कर रहा है. उसने इस पर सवाल उठाए तो इंजीनियर ने साफ स्वीकार किया और कारण भी बताया, लेकिन इसका नतीजा उसे भारी पड़ा। एक महीने बाद कंपनी ने उसे निकाल दिया. इंजीनियर के मुताबिक—“मुझे बताया गया कि एचआर सिस्टम में मुझे ‘जॉब एबैंडनमेंट’ के केस के तौर पर फ्लैग किया गया है।”
एक की जगह छह लोग

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












