
इंजीनियरिंग चमत्कार! देखिए देश के सबसे 'शानदार' ब्रिज की PHOTOS, इतने करोड़ की लागत से हो रहा तैयार
AajTak
New Pamban Bridge Photos: न्यू पंबन ब्रिज देश का पहला ऐसा रेलवे ब्रिज (Railway Bridge) है, जो समुद्र के ऊपर वर्टिकल लिफ्ट के रूप में बनाया जा रहा है. इस ब्रिज पर रेलवे की डबल लाइन गुजरेगी.
तमिलनाडु में देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सी ब्रिज (Railway Sea Bridge) तैयार हो रहा है. इस ब्रिज का नाम न्यू पंबन ब्रिज (Pamban Bridge) है. इस ब्रिज के अगले साल मार्च माह तक पूरा होने की संभावना है. इस बाबत खुद रेल मंत्रालय (Ministry Of Railways) ने ट्वीट कर जानकारी दी है. जिसमें इस ब्रिज के निर्माण की कई तस्वीरें भी शेयर की गईं हैं. New Pamban Bridge: An engineering marvel ! This dual-track state-of-the-art bridge will be the country's first Vertical Lift Railway Sea Bridge and is expected to be completed by March 2022. pic.twitter.com/BaFVxAVkCM

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












