
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान... ध्रुव जुरेल की सरप्राइज एंट्री, ईशान-शमी बाहर
AajTak
इंग्लैंड के खिलाफ भारत को पांच मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज खेलनी है. टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को भी शामिल किया गया है.
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार (12 जनवरी) को 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया. टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे. टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को भी शामिल किया गया है. मोहम्मद शमी और ईशान किशन टीम का पार्ट नहीं हैं. शमी को क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान इंजरी हुई थी जिससे वह अब तक उबर नहीं पाए हैं.
शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, एस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), आवेश खान.
🚨 NEWS 🚨#TeamIndia's squad for the first two Tests against England announced 🔽 Rohit Sharma (C ), S Gill, Y Jaiswal, Virat Kohli, S Iyer, KL Rahul (wk), KS Bharat (wk), Dhruv Jurel (wk), R Ashwin, R Jadeja, Axar Patel, Kuldeep Yadav, Mohd. Siraj, Mukesh Kumar, Jasprit…
प्रसिद्ध-शार्दुल की हुई छुट्टी
तेज गेंदबाज आवेश खान को भी स्क्वॉड में शामिल किया गया. आवेश को प्रसिद्ध कृष्णा पर तवज्जो दी गई है, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा थे. शार्दुल ठाकुर को भी टीम में जगह नहीं मिली है. शार्दुल भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पार्ट थे. स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव और ऑलराउंडर अक्षर पटेल की भी एंट्री हुई है. अक्षर और कुलदीप साउथ अफ्रीका सीरीज का हिस्सा नहीं थे.
16 सदस्यीय टीम में जुरेल के अलावा बतौर विकेटकीपर केएल राहुल और केएस भरत को भी जगह मिली है. यानी भारतीय दल में तीन विकेटकीपर शामिल हैं. आपको बता दें कि 22 साल के ध्रुव जुरेल घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं. जुरेल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं. जुरेल ने अबतक 15 फर्स्ट क्लास, 10 लिस्ट-ए और 23 टी20 मैच खेले हैं.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








