
इंग्लिश चैनल में डूबी नाव, फ्रांस से ब्रिटेन जा रहे 31 शरणार्थियों की मौत
AajTak
फ्रांस के गृह मंत्रालय ने बताया कि मछुआरे से मिली सूचना के बाद हादसे की जानकारी मिली. फ्रांस के गृह मंत्री गेराल्ड डार्मिनिन ने कहा, 34 लोगों के डूबने की खबर है. प्रशासन को 31 शव मिले हैं. जबकि 2 लोगों को बचा लिया गया. एक शख्स अभी भी लापता है. हालांकि, मृतक किस देश के हैं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है.
इंग्लिश चैनल (English Channel) में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां शरणार्थियों से भरी एक बोट इंग्लिश चैनल में डूब गई. हादसे में 31 लोगों के मारे जाने की खबर है. बताया जा रहा है कि ये हादसा फ्रांस से इंग्लैंड जाने वाली इंग्लिश चैनल को पार करते वक्त हुआ.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











