
आ रहा Tri Fold Phone, Huawei के CEO ने किया कंफर्म, अगले महीने होगी लॉन्चिंग
AajTak
Huawei अब जल्द ही अपना Tri Fold Smartphone ला रहा है, अभी तक Google, Samsung, Vivo, OnePlus जैसे ब्रांड के फोल्ड मौजूद हैं, जो सिंगल फोल्ड में आते हैं. अब Tri Fold Phone आ रहा है, जिसमें मोबाइल को तीन बार फोल्ड करना होगा. यह हैंडसेट हाल ही में स्पॉट भी हो चुका है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
भारत समेत पूरी दुनिया मे फोल्ड स्मार्टफोन की सेल हो रही है. Samsung के कई फोल्ड फोन मौजूद है, जबकि Google ने हाल ही में दूसरा Fold Phone लॉन्च किया है. अब इन कंपनियों से एक कदम आगे चीनी कंपनी Huawei निकल रही है, जो Tri Fold Phone ला रही है.
Huawei कंपनी के CEO ने बताया है कि अगले महीने यह स्मार्टफोन लॉन्च होगा. GSMArena की रिपोर्ट के मुताबिक,Huawei के कंज्यूमर बिजनेस डिविजन के CEO ने बताया है कि वह Tri Fold Phone ला रहे हैं, जिसे जल्द ही पेश किया जाएगा. यह बात उन्होंने एक इवेंट में कही.
इसके बाद जब उनसे एक सवाल पूछा गया कि इस अपकमिंग Tri Fold Phone को कब से खरीद सकेंगे. तो उन्होंने इसका सिंपल सा जवाब दिया कि अगले महीने से. हालांकि अभी तक कंपनी ने लॉन्चिंग और सेल को लेकर ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है.
यह भी पढ़ें: सस्ते नहीं इस कीमत के स्मार्टफोन खरीद रहे हैं लोग, 42 परसेंट की हुई ग्रोथ- रिपोर्ट
इस महीने की शुरुआत में Huawei CEO Yu की कुछ इमेज सामने आई थीं, जिसमें उनके हाथ में वे Tri-Fold Smart Phone चलाते दिखाई दिए हैं. इसमें सेल्फी के लिए पंच होल में कैमरे को दिया है.
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy Z Fold 6, Flip 6 की सेल, 4250 रुपये में ला सकते हैं घर

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












