
आ गई 1 लाख से कम की ये इलेक्ट्रिक बाइक, 2 घंटे में हो जाती है फुल चार्ज
AajTak
देश में स्टार्टअप कंपनियां एक के बाद एक नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च कर रही हैं. ऐसी ही एक कंपनी Oben EV ने अब एक लाख रुपये से कम कीमत में अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च की है. जानें पूरी डिटेल
इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप (EV Startup) कंपनी ओबेन ईवी (Oben EV) ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक (Electric Bike) लॉन्च कर दी है. इसकी कीमत 1 लाख रुपये से कम है. जानें इस बाइक की खासियत
सिंगल चार्ज में 200 किमी
Oben Rorr में कंपनी ने 4.4kWh की लिथियम आयन बैटरी दी है. इसके साथ 10 kW की इलेक्ट्रिक मोटर है जो 62Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है. इस बैटरी से सिंगल चार्ज में 200 किमी दूर जाने की रेंज मिलती है. इसकी बैटरी को फुल चार्ज होने में महज 2 घंटे लगते हैं.
3 सेकेंड में पकड़े रफ्तार
ये बाइक महज 3 सेकेंड में 0 से 40 किमी का पिकअप लेती है. वहीं इसकी टॉप-स्पीड 100 किमी प्रति घंटा है. इसमें 3 राइडिंग मोड Eco. City और Havoc मिलते हैं. इस बाइक को डिजाइन करने में एयरोडायनामिक्स का विशेष ख्याल रखा गया है. इसकी बैटरी को इस तरह से फिट किया गया है कि ये बाइक की रफ्तार को बनाए रखने में मदद करती है. साथ ही ये पूरी तरह से वाटरप्रूफ भी है.
इसके अलावा ये 230mm की ग्राउंड क्लीयरेंस, थेफ्ट प्रोटेक्शन, ड्राइवर अलर्ट सिस्टम जैसे कनेक्टेड फीचर्स के साथ आती है. इसमें एलईडी लाइट, टेलीस्कोपिक फॉर्क्स, ब्लैक एलॉय व्हील और डिजिटल मीटर कंसोल है. साथ ही दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक भी हैं. कंपनी इस पर 3 साल या 60,000 किमी तक की वारंटी दे रही है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












