
आ गई जुलाई की Bank Holiday लिस्ट, छुट्टियों की भरमार... 15 दिन बंद रहेंगे बैंक
AajTak
Bank Holiday in July 2023 : भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक, जुलाई महीने में15 दिन बैंक बंद रहेंगे. इनमें विभिन्न राज्यों में होने वाले आयोजनों और पर्वों के साथ ही रविवार व दूसरे और चौथे शनिवार के अवकाश भी शामिल है. हालांकि, छुट्टी के दिन आप ऑनलाइन सर्विस का इस्तेमाल कर बैंकिंग से जुड़े काम निपटा सकते हैं.
जून का महीना खत्म होने में महज तीन दिन बचे हैं और नया महीना कई बड़े बदलावों के साथ शुरू होने वाला है. हर महीने की तरह जुलाई 2023 के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक हॉलिडे लिस्ट (Bank Holiday In July) जारी कर दी है. इसके मुताबिक, जुलाई महीने में करीब आधे दिन बैंकों में काम-काज नहीं होगा यानी 15 दिन बैंक बंद रहेंगे.
घर से निकलने से पहले चेक करें लिस्ट
अगर आपको अगले महीने July 2023 में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो उसे तुरंत निपटाने में ही समझदारी है. दरअसल, अगले महीने 15 दिन बैंक बंद रहेंगे. हालांकि, ये बैंक हॉलिडे अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकते हैं. गौरतलब है कि बैंकों की छुट्टियां विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों और होने वाले आयोजनों पर निर्भर करती हैं. ऐसे में बेहद जरूरी है कि बैंकिंग कार्य के लिए घर से ब्रांच जाने के लिए निकलें, तो पहले आरबीआई की बैंक हॉलिडे लिस्ट पर एक नजर जरूर मार लें. कहीं ऐसा न हो कि आप ब्रांच पर पहुंचें और वहां ताला लटका नजर आए.
जुलाई में इन दिनों बैंक रहेंगे बंद
RBI की वेबसाइट पर चेक करें हॉलिडे लिस्ट भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) विभिन्न राज्यों और आयोजनों के आधार पर अपनी Bank Holiday लिस्ट तैयार करती है और इसे अपनी बेवसाइट पर अपडेट करती है. आप अपने मोबाइल पर इस लिंक ( https://www.rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx) पर क्लिक करके भी महीने के हर बैंक हॉलिडे के बारे में जान सकते हैं.
घर बैठे निपटा सकेंगे बैंकिंग काम अगर बैंक हॉलिडे के दिन कोई जरूरी काम है तो आप एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, नेट बैंकिंग और अन्य सेवाओं का इस्तेमाल कर घर बैठे अपने बैंकिंग से जुड़े कामों को निपटा सकते हैं. इसके लिए ऑनलाइन सेवाएं 24x7 चालू रहती हैं. इसके अलावा आप यूपीआई की मदद भी पैसों के लेन-देन के लिए ले सकते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












