
'आस्था का पूरा सम्मान, लेकिन दूसरों को परेशान करना बर्दाश्त नहीं', सीएम योगी की चेतावनी
AajTak
यूपी में हाई कोर्ट के आदेश के हिसाब से धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों को उतारने या उसकी आवाज को मानक के हिसाब से करने की कार्रवाई तेजी से जारी है. इस दौरान सभी धर्म के धार्मिक गुरु भी सहयोग कर रहे हैं.
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामनवमी पर जिस तरह शांति और सौहार्द का माहौल रहा, वह नए यूपी की पहचान बन रहा है. हालांकि कुछ अराजक तत्वों व संगठनों ने हनुमान जयंती पर कुछ गड़बड़ी की कोशिश की थी, उन्हें जवाब दे दिया गया है.
उन्होंने कहा कि हम आस्था का पूरा सम्मान करते हैं. इसमें सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं है, लेकिन इसका सार्वजनिक रूप से भौड़ा प्रदर्शन कर दूसरों को परेशान किया जाए, यह स्वीकार्य नहीं है. मालूम हो कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद यूपी में 6031 लाउडस्पीकर उतारे जा चुके हैं, वहीं 29674 धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकरों की आवाज कम की गई है.
यूपी के धार्मिक स्थलों से उतरवाए गए 6031 लाउडस्पीकर, वाराणसी-मेरठ में सबसे ज्यादा कार्रवाई
लाउडस्पीकर लगाने की न दें अनुमति
योगी ने कहा कि लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के लिए जो निर्देश दिए गए हैं, उनका कड़ाई से पालन कराया जाए. अनावश्यक रूप से लगाए गए लाउडस्पीकर तत्काल उतारे जाएं यह सुनिश्चित हो कि लाउडस्पीकर की आवाज उस परिसर से बाहर न आए. दूसरे लोगों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए. नए स्थलों पर लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति न दें. उन्होंने कहा कि संवाद के माध्यम से ही हमने अनावश्यक रूप से लगाए गए लाउडस्पीकर को हटाने में सफलता पाई है.
'हमने बीमारू प्रदेश को किया ठीक'

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











