
आसाराम को फिर नहीं मिली जमानत, एम्स से ठीक होते ही जेल जाने का फरमान
AajTak
आसाराम की ओर से राजस्थान उच्च न्यायालय में आयुर्वेद पद्वति से उपचार के लिए दो माह की अंतरिम जमानत के लिए अस्थायी सजा स्थगन याचिका पेश की थी, लेकिन इस बार भी हाई कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी.
यौन शोषण केस में दोषी आसाराम को एक बार फिर राहत नहीं मिली है. आसाराम की ओर से राजस्थान उच्च न्यायालय में आयुर्वेद पद्वति से उपचार के लिए दो माह की अंतरिम जमानत के लिए अस्थायी सजा स्थगन याचिका पेश की गई थी, लेकिन इस बार भी आसाराम की उम्मीद पूरी नहीं हो पाई है. हाई कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी. जस्टिस संदीप मेहता व जस्टिस देवेन्द्र कच्छवाहा की खंडपीठ ने एम्स अस्पताल में भर्ती आसाराम की नवीनतम रिपोर्ट देखने के बाद मामले में सुनवाई की. नवीनतम रिपोर्ट के साथ सरकारी अधिवक्ता अनिल जोशी ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि आसाराम का बेहतर उपचार चल रहा है, हालत चिंताजनक होने पर एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











