
आसाराम की तबीयत फिर बिगड़ी, जोधपुर एम्स में भर्ती, रात को की थी बेचैनी की शिकायत
AajTak
रेप के मामले में जोधपुर सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तुरंत जोधपुर एम्स में भर्ती कराया गया है.
रेप के मामले में जोधपुर सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम की तबीयत फिर बिगड़ गई है. उसे जोधपुर एम्स में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि मंगलवार रात से ही उसे बेचैनी हो रही थी और सुबह उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया. बताया जा रहा है कि आसाम को पोस्ट कोविड से जुड़ी परेशानी हुई है, जिसके चलते उन्हें एम्स ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में मेडिकल जांच होने के बाद उसे कोरोना वार्ड 5बी के पोस्ट कोविड-19 वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











