
आसमान से गिरा आग का गोला... जब प्लेन क्रैश में मारे गए 74 लोग, दहला देने वाला था मंजर
AajTak
Linea Aeropostal Venezolana (LAV) Flight 253: रात के समय एक विमान हवा में उड़ रहा था. तभी पायलट को इंजन में खराबी का एहसास होता है. वो कंट्रोल रूम से इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगता है. लेकिन इससे पहले ही अटलांटिक महासागर के ऊपर उड़ रहे इस विमान में आग लग जाती है.
20 जून, 1956... रात का समय. एक विमान हवा में उड़ रहा था. तभी पायलट को इंजन में खराबी का एहसास होता है. वो कंट्रोल रूम से इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगता है. लेकिन इससे पहले ही अटलांटिक महासागर के ऊपर उड़ रहे इस विमान में आग लग जाती है. विमान आग के गोले में तब्दील हो जाता है और विस्फोट के बाद समुद्र में समा जाता है. विमान में सवार सभी 74 लोग मारे जाते हैं. हादसे के बाद उनके क्षत-विक्षत शव खोजने में कई दिन लगे.
दरअसल, हम बात कर रहे हैं आज के ही दिन यानि 20 जून को हुए LAV फ्लाइट नंबर 253 हादसे की. इतिहास के पन्नों में इस हादसे को सबसे खतरनाक प्लेन क्रैश (Most Dangerous Plane Crash) के रूप में जाना जाता है. इसमें यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. एक झटके में दर्जनों लोग आग में झुलसकर अपनी जान गंवा बैठे.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Linea Aeropostal Venezolana (LAV) Flight 253 ने 19 जून को रात के 11:15 बजे अमेरिका के आइडलविल्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट से वेनेजुएला के कैरकस एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी. आइडलविल्ड एयरपोर्ट को अब जॉन एफ केनेडी एयरपोर्ट के नाम से जाना जाता है. मौसम साफ था, विमान में फ्यूल से लेकर सारी चीजें भी ठीक थीं. टेकऑफ के बाद विमान कुछ ही देर में हवा से बातें करने लगा. लेकिन घंटे भर बाद विमान के एक इंजन के पंखे ने काम करना बंद कर दिया.
कैलेंडर पर तारीख बदल चुकी थी. 20 जून, रात के साढ़े 12 बजे पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी. वक्त की नजाकत को देखते हुए आइडलविल्ड एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने पायलट लुइस फ्रांसिस्को को लैंड करने की परमिशन दे दी. लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था.
लगभग 1:25 बजे विमान न्यू जर्सी के तट से दूर था जब पायलट को लैंडिंग के लिए विमान को हल्का करने के लिए समुद्र में फ्यूल छोड़ने की अनुमति मिली. लेकिन फ्यूल डंप शुरू करने के तुरंत बाद विमान में आग लग गई. पलक झपकते आग ने विमान को अपनी आगोश में ले लिया. अगले ही पल इसमें विस्फोट हुआ और विमान समुद्र में डूब गया.
ये पूरा मंजर LAV फ्लाइट को एस्कॉर्ट कर रहे दो विमानों के पायलट ने लाइव देखा. उन्होंने बताया कि LAV फ्लाइट एयरपोर्ट से मुश्किल से 10 मिनट की दूरी पर थी. लेकिन फ्यूल डंप के दौरान ये आग के गोले में बदल गई. इसके बाद फ्लाइट असबरी पार्क से 32 मील दूर अटलांटिक महासागर में समा गई.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











