
आसमान में हुई दो विमानों की टक्कर, फिर भी सही सलामत बच गए पायलट, आखिर कैसे
AajTak
Arapahoe काउंटी शेरिफ के कार्यालय के प्रवक्ता जॉन बार्टमैन के अनुसार, विमान में सिर्फ पायलट ही मौजूद था और लैंडिंग के बाद किसी भी घायल की सूचना नहीं मिली. उन्होंने बताया कि प्लेन के पिछले हिस्से को को बड़ा नुकसान पहुंचा है.
अमेरिका के कोलोराडो में बुधवार को दो विमानों की आसमान में टक्कर हो गई. गनीमत ये रही है कि विमान में मौजूद सभी लोग बिना किसी चोट के जान बचाने में कामयाब रहे. सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, दो छोटे विमान डेनवर के पास हवा में टकरा गए, हालांकि दोनों ही विमानों में मौजूद पायलटों का पैराशूट सही समय पर खुल गया जिससे वो आराम से जमीन पर पहुंच गए और किसी की मौत नहीं हुई. टक्कर की वजह से दोनों ही विमान को भारी नुकसान पहुंचा और वो जमीन पर आकर गिर गए. दोनों विमान में कुल दो लोग सवार थे. (सभी तस्वीरें: @ArapahoeSO) Arapahoe काउंटी शेरिफ के कार्यालय के प्रवक्ता जॉन बार्टमैन के अनुसार, विमान में सिर्फ पायलट ही मौजूद था और लैंडिंग के बाद किसी भी घायल की सूचना नहीं मिली. उन्होंने बताया कि प्लेन के पिछले हिस्से को को बड़ा नुकसान पहुंचा है. बार्टमैन के मुताबिक ऐसी परिस्थितियों में आप बहुत बुरा होने की उम्मीद करते हैं. लेकिन यह आश्चर्यजनक था, "हमारे अधिकार क्षेत्र में कई विमान दुर्घटनाएं हुई हैं. हमने कभी नहीं देखा कि पैराशूट की वजह से किसी की जिंदगी बची हो और विमान को सुरक्षित रूप से नीचे लाया गया."More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












