
आसमान में तैयार की गई स्लॉथ की आकृति...देखें कोस्टा रिका की आजादी के 200 साल पूरे होने पर जश्न की तस्वीरें
AajTak
स्पेन से कोस्टा रिका की आजादी के 200 साल पूरे होने वाले वहां जमकर जश्न मनाया गया. सैन जोश नेशनल स्टेडियम में रंगारंग आतिशबाजी का आयोजन किया गया था. समारोह का आकर्षण था ड्रोन से आसमान में तैयार की गई स्लॉथ की आकृति. दुनिया के सबसे सुस्त जीवों में शुमार स्लॉथ कोस्टा रिका के प्रिय जीवों में एक है. देखें कोस्टा रिका की आजादी के 200 साल पूरे होने पर जश्न की तस्वीरें.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











