
आसमान छू रहे थे जीरे के दाम, दोस्तों के साथ मिलकर लूटे थे 47 बोरे, फरार आरोपी गिरफ्तार
AajTak
वारदात को 15 सितंबर 2023 को उस वक्त अंजाम दिया गया था, जब जीरे के भाव आसमान छू रहे थे. तब जीरा का भाव 47 हजार रुपये से 57 हजार रुपये प्रति क्विंटल था. इस दौरान तीन बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. तीसरे फरार आरोपी पर 5 हजार का इनाम घोषित था.
राजस्थान के नागौर जिले की पांचोड़ी थाना पुलिस ने 47 बोरी जीरा लूटकर फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. वारदात को 15 सितंबर 2023 को उस वक्त अंजाम दिया गया था, जब जीरे के भाव आसमान छू रहे थे. तब जीरे के भाव 47 हजार रुपये से 57 हजार रुपये प्रति क्विंटल चल रहे थे.
उसी समय नागौर फलोदी रोड पर सुरेंद्र सिंह और उसके साथियों ने मिलकर लूट को अंजाम देने की योजना बनाई. वारदात को अंजाम देने के इरादे से आरोपी करणु गांव की सरहद पर नागौर फलोदी हाईवे पर बैठे थे. इसी समय फलोदी जिले के राणेरी थाना क्षेत्र के रहने वाले परसराम और अनोप नगर के रहने वाले अशोक कुमार विश्नोई अपनी गाड़ी में 47 बोरी जीरा भरकर नागौर आते हुए दिखाई दिए.
यह भी पढ़ें- Rajasthan: गांव में घुसे पैंथर ने दो ग्रामीणों पर किया हमला, 24 घंटे बाद ऐसे पकड़ा गया, Video
उस समय नागौर और मेड़ता की मंडी में जीरे के दाम आसमान छू रहे थे. लिहाजा, आरोपियों ने कम समय में ज्यादा पैसे कमाने के लालच में जीरे के बोरों को लूट लिया था. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे.
SHO खेताराम विश्नोई ने बताया कि वारदात की शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी. इस दौरान आरोपी सुरेंद्र सिंह और केसर सिंह को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. इस वारदात में शामिल रामनिवास उर्फ रमेश फरार चल रहा था.
मामले की जांच के दौरान बुधवार को रामनिवास उर्फ रमेश को भी पुलिस थाना भोजासर जिला फलोदी से गिरफ्तार कर लिया गया है. नागौर के एसपी नारायण टोगस ने आरोपी रामनिवास पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित कर रखा था.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








