
आलीशान घर के मलिक बने अरबाज खान, मुंबई के पॉश एरिया में खरीदा करोड़ों का फ्लैट
AajTak
एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान ने मुंबई में करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी खरीदी है. जानकारी के मुताबिक ये अपार्टमेंट मुंबई के तेजी से डेवलप हो रहे क्षेत्रों में से एक, जोगेश्वरी वेस्ट में स्थित है.
बॉलीवुड के 'दबंग' खान यानी सलमान खान का परिवार इन दिनों फिल्मों से इतर रियल एस्टेट सेक्टर में अपनी पकड़ मजबूत करता नजर आ रहा है. खबर एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान से जुड़ी हुई है, जिन्होंने मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में एक बड़ा निवेश किया है. जहां एक्टर ने एक प्राइम लोकेशन पर करोड़ों की कीमत का घर खरीदा है.
प्रॉपर्टी पोर्टल 'जैपकी' से हासिल किए गए डॉक्यूमेंट के अनुसार, अरबाज खान ने मुंबई के जोगेश्वरी वेस्ट स्थित लिंक रोड पर एक नया अपार्टमेंट खरीदा है. यह आलीशान फ्लैट 'ऑटोग्राफ रेजीडेंसी' बिल्डिंग की 27वीं मंजिल पर स्थित है.
कितने रुपये का खरीदा घर? रिपोर्ट के मुताबिक, '1,243 वर्ग फुट (RERA कारपेट) के इस घर की कुल कीमत करीब ₹2.78 करोड़ बताई जा रही है. अगर प्रति वर्ग फुट के हिसाब से देखें, तो अरबाज ने इसके लिए ₹22,000 से ज्यादा की कीमत चुकाई है. इस सौदे की सबसे खास बात यह है कि इसमें अरबाज को दो पार्किंग स्पेस भी मिले हैं.
अरबाज़ खान ने इस प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन हाल ही में 17 फरवरी, 2026 को कराया है. इस हाई-प्रोफाइल ट्रांजेक्शन के लिए उन्होंने ₹16 लाख से अधिक की स्टाम्प ड्यूटी जमा की है, जबकि ₹30,000 रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर दिए गए हैं. अरबाज ने यह घर डेवलपर 'म्यूटिस्टार बिल्डर्स LLP' से खरीदा है. हालांकि, उन्हें इस घर में रहने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योंकि प्रोजेक्ट अभी निर्माणाधीन है और इसका पजेशन दिसंबर 2030 में मिलना तय हुआ है. फिलहाल इस मामले पर अरबाज़ या डेवलपर की ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है.
सलमान खान के बहनोई डेवलपर बने सिर्फ अरबाज ही नहीं, सलमान खान के बहनोई और मशहूर एक्टर-प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री भी इन दिनों रियल एस्टेट की खबरों में छाए हुए हैं. जनवरी 2026 में सामने आई जानकारी के अनुसार, अतुल की फर्म 'शिवंसाई होममेकर इंफ्रा LLP' मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में एक 60 साल पुरानी बिल्डिंग को रीडेवलप करने जा रही है. 'पालीमाला को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी' नामक इस तीन मंजिला इमारत के पुनर्विकास की जिम्मेदारी अब अग्निहोत्री के पास है. दिलचस्प बात यह है कि इस सोसाइटी के 11 सदस्यों में से 5 फ्लैट खुद अग्निहोत्री परिवार और उनकी कंपनी 'रील लाइफ प्रोडक्शन' के नाम पर हैं.
अतुल अग्निहोत्री की शादी बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की बहन अलवीरा से हुई है. वह अपनी पहली फिल्म सर (1993) के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं, और आतिश: फील द फायर (1994) और क्रांतिवीर (1994) जैसी मशहूर फिल्मों में भी नजर आए हैं.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.











