
आर्यन ड्रग्स केस में नया ट्विस्ट! मुखबिर का दावा- क्रूज पार्टी के बारे में BJP के भानुशाली और गोसावी को बताया था
AajTak
नीरज ने आजतक से बात करते हुए बताया कि उसने क्रूज पार्टी की जानकारी बीजेपी कार्यकर्ता मनीष भानुशाली और किरण गोसावी को दी थी. इसके बाद एक अक्टूबर को मनीष ने यहीं इनपुट एनसीबी अधिकारियों को दिया था और क्रूज पर रेड की गई.
मुंबई ड्रग्स मामले में कई नए खुलासे देखने को मिल रहे हैं. पिछले कई दिनों से लगातार बीजेपी इस मामले में एनसीपी कनेक्शन निकाल रही है. सुनील पाटिल पर भी गंभीर आरोप लगा दिए गए हैं. अब इस बीच ड्रग्स मामले में मुखबिर माने जा रहे नीरज यादव ने बीजेपी कार्यकर्ता मनीष भानुशाली और किरण गोसावी को लेकर बड़ा दावा कर दिया है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











