
आर्मी के पायलट ने Aliens के साथ बिताए तीन महीने, जो हुआ कल्पना से परे है
AajTak
एक शख्स ने एलियंस को लेकर हैरतअंगेज दावे किए हैं. उसने कहा कि वो उस वक्त अपने दादा के घर पर था, जब एलियंस उसे ले गए. उसकी आंख स्पेसशिप में खुलीं.
एलियंस को लेकर हमेशा से तमाम तरह के दावे किए जाते रहे हैं. लेकिन कभी किसी दावे की पुष्टि नहीं हो पाई है. लेकिन जब किसी सम्मानीय पद पर बैठा शख्स ही दावा कर दे, तो लोगों का उस दावे पर यकीन बढ़ जाता है.कुछ ऐसा ही अमेरिकी सेना के पूर्व हेलीकॉप्टर पायलट ने किया था.
उसने कहा कि वो 92 दिन यानी करीब 3 महीने एलियंस के साथ बिताकर लौटा है. वहां उसके साथ क्या कुछ हुआ, उसने इसकी जानकारी भी दी.ये घटना उनके साथ बचपन में हुई थी.
एलेक्स कोलियर ने ये भी कहा कि 1980 के दशक में वो दूसरी बार Andromedians नाम की एलियन की प्रजाति के संपर्क में आए.उन्होंने सपनों के जरिए उनसे बात की.
उनकी दो एलियंस से मुलाकात हुई थी. वो इससे पहले 1960 के दशक में एलियंस के संपर्क में आए थे.एलेक्स ने कहा कि तब वो अपने दादा के घर पर कजिन्स के साथ लुका छिपी खेल रहे थे.
जब वो मक्के के खेत में जाकर छिपे, तो उनके साथ ये घटना हुई.उन्हें इतना याद है कि वो वहां सो गए थे. जब आंख खुलीं तो स्पेसशिप में थे. यहां उन्हें एलियंस के साथ बातचीत करने के लिए एक बेल्ट पहनाई गई.
वो यहां तीन महीने तक रहे.एलेक्स ने ये भी बताया कि इस दौरान एलियंस ने उनके साथ अच्छी तरह व्यवहार किया. उन्होंने अपनी संस्कृति और इतिहास के बारे में बताया.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











