
आर्मी ऑफिसर ने गर्लफ्रेंड से खत में की थी ऐसी बातें, 70 साल बाद खुला राज
AajTak
ग्रैंड रैपिड्स के रिक ट्रोजानोव्स्की ने कहा कि उन्होंने 2017 में एक फार्म नीलामी में टूलबॉक्स खरीदा था, लेकिन कई साल बाद उन्हें उसके एक दराज में छिपा हुआ एक पुराना पत्र मिला. इस लेटर में जो था वह गजब था.
दुनिया में किसी पुरानी चीज या जगह को खंगालने पर अक्सर कुछ ऐसा मिल जाता है जो हैरान कर देता है. कई बार ये कोई खजाना होता है तो कभी किसी की पुरानी चीज जिससे भावनाएं जुड़ी हों. हाल में मिशीगन के एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ जब उसने नीलामी में एक पुराना टूल बॉक्स खरीदा. इस टूल बॉक्स में उसे जो मिला वह हैरान करने वाला था .
ग्रैंड रैपिड्स के रिक ट्रोजानोव्स्की ने कहा कि उन्होंने 2017 में एक फार्म नीलामी में टूलबॉक्स खरीदा था, लेकिन कई साल बाद उन्हें उसके एक दराज में छिपा हुआ एक पुराना पत्र मिला.
यह पत्र 70 साल पहले एक आर्मी कॉरपोरल इरविन जी. फ्लेमिंग द्वारा लिखा गया था. फ्लेमिंग ने सैन फ्रांसिस्को से ये खत ग्रैंड रैपिड्स में मैरी ली क्रिब्स के पास भेजा गया था.
पत्र में फ्लेमिंग को अपने झगड़े को सुलझाते हुए माफ़ी मांगी थी और सेना से लौटने पर उससे शादी करने की बात कही थी.
साथ ही फ्लेमिंग ने बताया था कि वे मैरी से कितना प्यार करते हैं. ट्रोजानोव्स्की ने डब्ल्यूएक्सएमआई-टीवी को बताया, "यह लगभग एक सच्ची प्रेम कहानी की तरह है. लोग आजकल इस तरह की चीजें नहीं लिखते हैं. ये खत कविता सा है. ट्रोजनोव्स्की अब इस कपल के जीवित रिश्तेदारों को ढूंढने की कोशिश कर रहा है ताकि वह उन्हें ये लेटर दे सके.
उन्होंने कहा, 'वास्तव में मेरे पास इसका कोई उपयोग नहीं है और अगर हम उन लोगों, उनके बच्चों को ढूंढ सकें तो यह वास्तव में उनके लिए अच्छा होगा.'

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












