
'आर्टिकल 370 पर अब कोई विचार नहीं होगा', जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामे पर बोले मनोहर लाल खट्टर
AajTak
जम्मू-कश्मीर विधानसभा सत्र में लगातार तीन दिनों से हंगामा हो रहा है. दरअसल, केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभा में आर्टिकल 370 को लेकर हंगामा हो रहा है. इस बीच केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि आर्टिकल 370 किसी हालत में दोबारा नहीं लौटेगा.
जम्मू कश्मीर विधानसभा में हंगामे पर केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर का ब्यान आया है. मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि 370 पर अब कोई विचार नहीं होगा. सिर्फ एक मांग है स्टेटहुड की जिसपर बातचीत हुई है. उन्होंने कहा,'मैं बिल्कुल स्पष्ट करता हूं की आर्टिकल 370 की वापसी कभी नहीं होगी.'
बता दें कि आज यानी 8 नवंबर को जम्मू-कश्मीर विधानसभा सत्र (Jammu Kashmir Assembly Session) के पांचवे दिन भी सत्र शुरू होते ही आर्टिकल 370 मुद्दे पर हंगामा शुरू हो गया. इंजीनियर राशिद के भाई और अवामी इत्तेहाद पार्टी के विधायक खुर्शीद अहमद शेख को मार्शलों ने सदन से बाहर निकाल दिया.
बीजेपी कर रही है प्रस्ताव का विरोध
बता दें कि सदन में बीजेपी लगातार आर्टिकल 370 को लेकर लाए गए प्रस्ताव का विरोध कर रही है. आज हंगामा शुरू होने के बाद पीडीपी के खिलाफ नारे लगाए गए. सत्र शुरू होते ही बीजेपी विधायक खड़े हो गए और पीडीपी और स्पीकर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे.
हंगामे पर क्या बोले उमर अब्दुल्ला
विधानसभा में पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच आर्टिकल 370 की बहाली की मांग को लेकर बवाल हुआ. सदन में इस यह हंगामा 370 की बहाली से जुड़े दो प्रस्तावों को लेकर हो रहा है. एजेंसी के मुताबिक, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पूरे विवाद पर कहा,'5 अगस्त 2019 को जो हुआ था, वो हमें मंजूर नहीं है. वो हमारे साथ बातचीत करके नहीं किया गया था. कुछ लोग कह रहे थे कि हम वो मुद्दा भूल गए. हम धोखा देने वाले लोग नहीं हैं, फर्क ये है कि हम कानून जानने वाले लोग हैं. हम जानते हैं, कैसे चीजें एसेंबली के जरिए लाई जाए.'

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







