
आरजेडी एमएलसी पर भड़के नीतीश, कहा- जेल से फोन आएगा, खूब बड़ाई होगा...
AajTak
बिहार विधान परिषद में आरजेडी एमएलसी द्वारा बार बार टोके जाने पर भड़के सीएम नीतीश कुमार का एक बार फिर एंग्री मैन चेहरा सामने आया. इस दौरान नीतीश कुमार ने एमएलसी को ये तक चेतावनी दे डाली, कि वे जिस संस्था बिस्कोमान के चेयमैन हैं, उसकी जांच करा देंगे.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक बार फिर एंग्री मैन चेहरा मंगलवार को देखने को मिला, जब बिहार विधान परिषद में बिजली के हालात पर बयान देते समय आरजेडी के एमएलसी सुनील कुमार सिंह उन्हें बार-बार टोकते नजर आए. नीतीश कुमार जब बिजली को लेकर अपनी बातें रख रहे थे, तो उन्हें सुनील कुमार सिंह का लगातार टोकना इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने बिस्कोमान का हिसाब किताब कराने की चेतावनी दे डाली, जिसके चेयरमैन सुनील कुमार सिंह हैं. नीतीश कुमार और सुनील कुमार सिंह के बीच टकराव की स्थिति तब पैदा हुई जब मुख्यमंत्री ने विधान परिषद में दावा किया कि बिहार के हर घर में सरकार ने बिजली पहुंचा दी है. इसी बीच सुनील कुमार सिंह ने नीतीश कुमार को जवाब देते हुए कहा कि बिहार में बिजली का दर सबसे ज्यादा है. इसके बाद नीतीश कुमार सुनील कुमार सिंह पर भड़क गए और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद का बिना नाम लिए हुए उन्होंने इशारों इशारों में उन पर तंज कसा.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











