
आरजी कर रेप कांड को लेकर सीएम ममता ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, रख दी बेहद अहम मांग
AajTak
कोलकाता रेप कांड के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है और एक अहम मांग की है. ममता बनर्जी ने रोज होने वाले रेप के आंकड़ों का जिक्र करते हुए चिट्ठी में लिखा है कि ऐसा कानून बनाने की जरूरत है जो अपराधियों के लिए एक उदाहरण साबित हो. उन्होंने मांग की है कि ऐसे मामलों में पीड़ित परिवार को 15 दिनों में न्याय मिले इसकी व्यवस्था करने की जरूरत है.
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर से रेप के बाद हत्या के मामले में हंगामा मचने के बाद अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक अहम चिट्ठी लिखकर बड़ी मांग की है.
न्यूज एजेंसी ने एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बलात्कार के अपराधियों को सजा के साथ-साथ कड़े कानून की मांग की है.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार अलपन बंदोपाध्याय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी है. तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो बनर्जी ने इस महीने की शुरुआत में कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या को लेकर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के बाद यह पत्र लिखा है.
ये भी पढ़ें: कोलकाता कांड: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और 4 ट्रेनी डॉक्टर्स का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट, CBI को कोर्ट की मंजूरी
ममता ने की कड़े कानून बनाने की मांग

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









