
आरएसएस में संगठनात्मक फेरबदल के आसार
AajTak
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सर्वोच्च निर्णायक इकाई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक शुक्रवार से बंगलूरू में शुरू हो गई है.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की सर्वोच्च निर्णायक इकाई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक शुक्रवार से बंगलूरू में शुरू हो गई है. बैठक में नए सरकार्यवाह (महासचिव) चुनने का फैसला शनिवार को हो सकता है. मौजूदा सरकार्यवाह भैयाजी जोशी की जगह सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले को यह जिम्मेदारी मिल सकती है. भैयाजी जोशी पिछले 12 साल से सरकार्यवाह की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. कोरोना की वजह से अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक इस बार नागपुर की जगह बंगलूरू में हो रही है. अमूमन इस महत्वपूर्ण बैठक में लगभग 1,500 लोग शामिल होते हैं लेकिन इस बार सिर्फ 450 लोग ही बैठक में शामिल होंगे. संघ प्रवक्ता प्रोफेसर अरुण कुमार ने बताया है कि बैठक में आनुषांगिक संगठनों के प्रमुख शामिल होंगे. कोविड की वजह से पिछले साल प्रतिनिधि सभा की बैठक नहीं हुई थी. बैठक में संघ के भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा होगी. अरुण कुमार ने बताया कि संघ की तरफ से जारी सामाजिक कार्यों को और विस्तार देने की योजना पर चर्चा होगी और अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर भी विमर्श किया जाएगा.More Related News

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












