
आम-लीची को लेकर बिहार के बेगूसराय में चली जमकर लाठियां, फेंके ईंट-पत्थर, फायरिंग भी हुई
AajTak
बिहार के बेगूसराय (Begusarai) में आम और लीची (mango & litchi) तोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. यह झगड़ा इतना बढ़ा कि लाठी-डंडों से एक दूसरे पर हमला करना शुरू कर दिया. इस मामले में पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
बिहार के बेगूसराय में विवादित जमीन पर लगे आम और लीची (mango & litchi) तोड़ने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. इस दौरान फायरिंग भी की गई. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला कर रहे हैं. वीडियो में गोली की आवाज भी सुनी जा सकती है. इस घटना में दोनों पक्षों से 10 लोग घायल हुए हैं. डीएसपी ने कहा कि आम और लीची को लेकर मारपीट हुई है. पुलिस ने एक पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में लिया है.
जानकारी के अनुसार, घटना बेगूसराय में गुरुवार को साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के चौकी गांव में हुई. यहां लीची तोड़ने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों से 10 लोग घायल हो गए. इस दौरान 10-12 राउंड गोलियां भी चलीं. गनीमत यह रही कि किसी को गोली नहीं लगी. मारपीट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते दिख रहे हैं. मारपीट और हंगामा के बीच फायरिंग की भी आवाज आ रही है.
घटना को लेकर एक पक्ष के रोहित महतो ने आरोप लगाया कि चौकी हाई स्कूल के पीछे आठ कट्ठा जमीन में हमारा लीची और आम का बगीचा है. परसों रात में पड़ोस के ही लोगों ने लीची तोड़ लिया था. कल केस दर्ज कराने गए, लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ.
आज सुबह फिर आदित्य महतो, रंजीत महतो, प्रदीप महतो, जितेंद्र महतो, राहुल कुमार, मलिक सदा सहित 10-15 लोग पहुंच गए और लीची लूटने लगे. जब विरोध किया तो ताबड़तोड़ लाठी चलाने लगे, जिसमें मुकेश महतो, रंजन कुमार, रोहित महतो, कर्मदेव महतो, क्रांति देवी और ऊषा देवी घायल हैं.
यह भी पढ़ें: मथुरा: दारोगा से मारपीट और वर्दी फाड़ने के आरोप में BJP नेता समेत 4 गिरफ्तार, 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







