
आम या लौकी? फोटो देख कहीं आप भी न हो जाएं कंफ्यूज, IPS ने किया ट्वीट
AajTak
आईपीएस अधिकारी ने अपने ट्वीट में लौकी की एक तस्वीर शेयर की थी. जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था- 'गौर से देखिए... ये कौन सा फल है?'
आईपीएस सुभाष दुबे 2005 बैच के अधिकारी हैं. सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहते हैं. उनके ट्वीट अक्सर सुर्खियां बटोरते रहते हैं. हाल ही में उनका एक ट्वीट खूब वायरल हुआ, जिस पर यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया.
इतना ही नहीं ट्विटर पर 'ये कौन सा फल है?' लिखने का एक सिलसिला सा चल पड़ा और इसकी शुरुआत हुई IPS सुभाष दुबे के एक ट्वीट से. दरअसल, आईपीएस सुभाष ने अपने ट्वीट में एक तस्वीर शेयर की थी. उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा था- 'गौर से देखिए... ये कौन सा फल है?'
उनके इसी ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लोग फलों-सब्जियों की तस्वीरें पोस्ट कर पूछने लगे कि 'ये कौन सा फल' है. कुछ यूजर्स ने आईपीएस को ट्रोल करते हुए पूछा कि उन्हें क्या पता कि ये लौकी है?
गौर से देखिए.. ये कौन सा फल है..😊😊 pic.twitter.com/Z83AsvGhzv
आईएएस और आईपीएस ने भी किया रिप्लाई
वाराणसी में तैनात आईपीएस सुभाष दुबे के इस ट्वीट पर IAS अवनीश शरण लिखते हैं- 'ये तो वही लौकी है जो Panchayat वेब सीरीज में सरपंच जी सबको बांटा करते थे और सचिव जी खा-खा कर पक गए थे.' वहीं पूर्व IPS आरके विज ने लिखा- 'मुंह लटकाए हुआ नाराज आम.'

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












