
आम चुनाव के बाद गठबंधनों की पहली फाइट... झारखंड और महाराष्ट्र के चुनाव INDIA ब्लॉक के लिए रियल टेस्ट कैसे हैं?
AajTak
झारखंड और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव विपक्षी INDIA ब्लॉक के लिए रियल टेस्ट होंगे. आम चुनाव के बाद ये पहले बड़े चुनाव होंगे, जिनमें फाइट पार्टियों से अधिक गठबंधनों की होगी.
हाल ही में हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के चुनाव हुए. हरियाणा में कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी (सपा) जैसे इंडिया ब्लॉक के घटक दलों को साथ नहीं लिया और पार्टी अकेले ही चुनाव मैदान में उतरी थी. हरियाणा के रण में कांग्रेस को मात मिली. जम्मू और कश्मीर में कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरी. नेशनल कॉन्फ्रेंस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिला.
नेशनल कॉन्फ्रेंस ने निर्दलीयों को साथ जोड़कर अपना विधायक बेस भी बढ़ा लिया और जम्मू रीजन में खराब प्रदर्शन के लिए कांग्रेस को कठघरे में खड़ा भी कर दिया. नौबत ये आ गई कि जम्मू कश्मीर की उमर अब्दुल्ला सरकार की कैबिनेट में कांग्रेस शामिल भी नहीं हुई और अब बाहर से समर्थन देने तक की बात कह दी है.
जम्मू कश्मीर के ताजा अनुभव के बाद अब कांग्रेस और विपक्षी इंडिया ब्लॉक के लिए झारखंड और महाराष्ट्र के चुनाव रियल टेस्ट की तरह हो गए हैं. झारखंड और महाराष्ट्र के चुनाव इंडिया ब्लॉक का रियल टेस्ट कहे जा रहे हैं तो इसके पीछे भी कई वजहें हैं. हरियाणा और जम्मू कश्मीर में गठबंधन से अधिक दलों की सीधी फाइट थी.
हरियाणा में जहां इंडियन नेशनल लोक दल (आईएनएलडी) और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के अपने-अपने गठबंधन थे लेकिन अधिकतर सीटों पर मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस के बीच ही रही. इसी तरह जम्मू कश्मीर में भी मिजाज एकतरफा ही नजर आया. जम्मू रीजन में जहां बीजेपी भारी रही तो वहीं घाटी में नेशनल कॉन्फ्रेंस. झारखंड और महाराष्ट्र के चुनाव रियल टेस्ट कैसे हैं? इसे चार पॉइंट में समझा जा सकता है.
1- लोकसभा चुनाव के बाद गठबंधनों की पहली बड़ी फाइट
लोकसभा चुनाव के बाद यह पहला मौका होगा जब बीजेपी और कांग्रेस नहीं, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और विपक्षी इंडिया ब्लॉक के बीच सीधी फाइट होगी. महाराष्ट्र में बीजेपी की अगुवाई वाले गठबंधन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना, अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल हैं. वहीं, कांग्रेस के साथ उद्धव ठाकरे और शरद पवार की पार्टियों का गठबंधन है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









