
आम आदमी पार्टी ने MLA विजय प्रताप सिंह को 5 साल के लिए किया निलंबित, कांग्रेस बोली- सच बोलने की सज़ा मिली
AajTak
AAP प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि कोई भी राजनीतिक अनुशासन के बिना काम नहीं कर सकता. हाल ही में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बिक्रम मजीठिया को पकड़ा और लोग इस प्रयास की सराहना कर रहे हैं, लेकिन विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने सार्वजनिक रूप से इसका विरोध किया और इसकी टाइमिंग पर सवाल उठाए. यह बर्दाश्त करने लायक नहीं है.
आम आदमी पार्टी ने रविवार को अपने अमृतसर (नॉर्थ) से विधायक और पूर्व IPS अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में 5 साल के लिए निलंबित कर दिया. AAP की पंजाब इकाई ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि कुंवर विजय प्रताप सिंह ने लंबे समय से पार्टी के खिलाफ गतिविधियां की हैं और अब पार्टी के राजनीतिक मामलों की समिति ने उन्हें निलंबित करने का फैसला लिया है.
विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने हाल ही में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी के तरीक़े पर खुद की ही सरकार की आलोचना की थी. उन्होंने बिक्रम मजीठिया के घर पर सुबह-सुबह मारे गए छापे को अनैतिक बताया था और यह भी कहा था कि सरकार ने मजीठिया की जेल में रहते हुए कोई पूछताछ या रिमांड नहीं ली. वहीं, AAP प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि अगर किसी को कोई आपत्ति हो तो वह पार्टी मंच पर रखी जानी चाहिए, न कि सार्वजनिक रूप से सरकार की आलोचना करने. पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है.
मजीठिया की गिरफ्तारी पर उठाए थे सवाल विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में सरकार पर सवाल उठाते हुए लिखा था कि जब मजीठिया जेल में थे तब सरकार ने कोई जांच नहीं की. उन्होंने यह भी कहा कि AAP की सरकार ने जानबूझकर मजीठिया को बिना किसी ठोस पूछताछ के छोड़ दिया.
विधायक की प्रतिक्रिया विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने पार्टी के इस फैसले पर सीधी प्रतिक्रिया तो नहीं दी, लेकिन फेसबुक पर एक पोस्ट डालते हुए संकेत दिए कि वह डरने वालों में नहीं हैं. इतना ही नहीं, विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने न तो फोन उठाया और न ही मैसेज का जवाब दिया. बता दें कि जब विजिलेंस ब्यूरो ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया के घर पर छापा मारा था और उन्हें आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया था, 'ये बर्दाश्त करने लायक नहीं' AAP प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि कोई भी राजनीतिक अनुशासन के बिना काम नहीं कर सकता. हाल ही में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बिक्रम मजीठिया को पकड़ा और लोग इस प्रयास की सराहना कर रहे हैं, लेकिन विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने सार्वजनिक रूप से इसका विरोध किया और इसकी टाइमिंग पर सवाल उठाए. यह बर्दाश्त करने लायक नहीं है. अगर उन्हें कोई आपत्ति थी तो वे पार्टी मंच पर इसे उठा सकते थे. इसलिए पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति ने विधायक को पांच साल के लिए निलंबित कर दिया.
कौन हैं कुंवर विजय प्रताप सिंह? बता दें कि कुंवर विजय प्रताप सिंह 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और उन्होंने 2021 में अपनी नौकरी छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था. पार्टी ने उन्हें बड़े धूमधाम से पार्टी में शामिल किया था. उन्हें अमृतसर (उत्तर) विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया और वे जीत गए. वह पहले भी अपनी ही सरकार पर सवाल उठाते रहे हैं और लगातार मुखर रहे हैं.
कांग्रेस ने किया समर्थन, AAP पर हमला कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने AAP के इस फैसले को सच बोलने की सज़ा बताया. उन्होंने कहा कि विजय प्रताप एक ईमानदार और साहसी विधायक हैं. उन्हें इसलिए सस्पेंड किया गया क्योंकि उन्होंने पंजाब सरकार की कमज़ोरियों को उजागर किया. बाजवा ने कहा कि यह निलंबन विधायक के लिए पंजाब के साथ खड़े होने के लिए सम्मान की बात है.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.






