
'आप लेखपाल हैं, अमेठी के मालिक नहीं...', जब ग्रामीण को स्मृति ईरानी ने ऑन द स्पॉट दिलाया न्याय- VIDEO
AajTak
शख्स की शिकायत पर अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी ने लेखपाल से पूछा- कम्प्लेन करूं क्या आपके खिलाफ? आप क्यों परेशान कर रहे हो इन्हें. इनकी जमीन खाली करवाइए अभी, आधे घंटे में, वरना मैं खुद आकर बैठ जाऊंगी वहां.
राहुल गांधी अपनी 'न्याय यात्रा' लेकर अमेठी पहुंचे हैं. वहीं केंद्रीय मंत्री और अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी भी अपने संसदीय क्षेत्र में जनसंवाद यात्रा कर रही हैं. वह सोमवार को टीकरमाफी पहुंचीं और यहां के लोगों की समस्याओं को सुना. इस दौरान एक शख्स अपनी जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर उनके पास पहुंचा. उसने सांसद को बताया कि लेखपाल मेरी जमीन पर किसी और को कब्जा दिलवा रहे हैं और मेरे विरोध दर्ज कराने पर कहते हैं, जाओ जहां मन करे शिकायत कर आओ.
स्मृति ईरानी ने शख्स की शिकायत का संज्ञान लेते हुए मौके पर मौजूद लेखपाल को जोरदार फटकार लगा दी. अमेठी की सांसद ने लेखपाल से पूछा, 'कम्प्लेन करूं क्या आपके खिलाफ? आप क्यों परेशान कर रहे हो इन्हें. जमीन इनकी है न जिस पर घर बना है?' लेखपाल ने हां में जवाब दिया. फिर स्मृति ईरानी ने उससे कहा, 'आप खुद मान रहे हैं कि जमीन इनकी है. फिर क्यों दूसरे का कब्जा करवा रहे हो उस पर. आप लेखपाल हैं, अमेठी के मालिक नहीं हैं. इनकी जमीन खाली करवाइए अभी, आधे घंटे में, वरना मैं खुद आकर बैठ जाऊंगी वहां'.
एकओर राहुल गांधी की न्याय यात्रा अमेठी पहुंच चुकी है, दूसरी ओर स्मृति ईरानी भी जनसंवाद यात्रा के लिए अपने संसदीय क्षेत्र में मौजूद हैं. राहुल कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ गौरीगंज में पदयात्रा करेंगे. उनके एक जनसभा को भी संबोधित करने का कार्यक्रम है. वहीं स्मृति ईरानी गांवों में जाकर जन संवाद कर रही हैं और लोगों की समस्याओं से अवगत हो रही हैं. हाल ही में स्मृति ने अमेठी में अपना घर भी बनवाया है. उन्होंने यहां की जनता से वादा किया था उन्हें अपने सांसद से मिलने के लिए दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि अमेठी में ही उनकी हर परेशानी की सुनवाई होगी.
अपने इस वादे को पूरा करते हुए स्मृति ईरानी ने अमेठी में घर बनवा लिया है. इसके जरिए उन्होंने क्षेत्र से अपना संबंध मजबूत करने का प्रयास किया है. वहीं, राहुल गांधी 2019 में स्मृति ईरानी के हाथों अमेठी हारने के बाद यहां बहुम कम आते हैं. भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर वह अपने पूर्ववर्ती संसदीय क्षेत्र में पहुंचे हैं, जिसके बाद सियासी गलियारों में यह प्रश्न पूछा जाने लगा है कि क्या 2024 में वह फिर से स्मृति ईरानी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे? बता दें कि राहुल गांधी वर्तमान में केरल के वायनाड से सांसद हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







